8GB RAM और 10,000mAh बैटरी के साथ आ सकते हैं Oppo A7 Pro और A7 Pro Max, ग्लोबल मॉडल Geekbench पर लिस्ट

Oppo A7 Pro और A7 Pro Max जल्द चीन के बाहर भी एंट्री कर सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में इन दोनों स्मार्टफोन को चीन में पेश किया है। वहीं, अब इनके ग्लोबल मॉडल Geekbench पर स्पॉट हुए हैं। इससे दोनों फोन के जल्द ही ग्लोबली आने की उम्मीद बढ़ गई है। खास बात यह है कि Geekbench लिस्टिंग में दोनों फोन के प्रोसेसर, रैम और सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Oppo A7 Pro और A7 Pro Max गीकबेंच लिस्टिंग
Geekbench 7 की लिस्टिंग के अनुसार, Oppo A7 Pro 5G को मॉडल नंबर CPH2931 और Oppo A7 Pro Max 5G को CPH2909 के साथ देखा गया है। इससे पहले भी दोनों मॉडल अलग-अलग सर्टिफिकेशन डेटाबेस में दिख चुके हैं। इनमें थाईलैंड का NBTC सर्टिफिकेशन भी शामिल है।
Geekbench प्लेटफॉर्म के अनुसार, Oppo A7 Pro 5G में MediaTek MT6835 चिपसेट दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह Dimensity 6300 सीरीज का प्रोसेसर हो सकता है, जिसमें Dimensity 6360 Max शामिल होने की संभावना है। वहीं, Oppo A7 Pro Max 5G में Qualcomm SM4850 चिपसेट दिखा है। यह Snapdragon 4 Gen 5 होने की संभावना है।
दोनों फोन Geekbench पर 8GB RAM के साथ लिस्ट हुए हैं और इनमें Android 16 होने की जानकारी है। ग्लोबल मॉडल में Android 16 के साथ कंपनी का ColorOS 16 इंटरफेस मिल सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Oppo A7 Pro ने Geekbench 7 के सिंगल-कोर टेस्ट में 719 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,074 अंक हासिल किए हैं। वहीं, A7 Pro Max ने सिंगल-कोर टेस्ट में 834 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,181 अंक स्कोर किए हैं।
Oppo A7 Pro सीरीज स्पेसिफिकेशंस चीन
माना जा रहा है कि ग्लोबल वैरियंट में भी लगभग चीन वाले मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन देखने को मिल सकते हैं। हालांकि कंपनी की ओर से ग्लोबल मॉडल के फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
चीन में Oppo A7 Pro में 6.57 इंच का OLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में बड़ी 8,000mAh बैटरी मिलती है। जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में बैक पैनल पर 50MP का कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बैटरी है। इसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए Oppo A7 Pro Max में बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
फिलहाल Oppo ने A7 Pro और A7 Pro Max के ग्लोबल लॉन्च का ऐलान नहीं किया है। हालांकि Geekbench पर सामने आई लिस्टिंग से लगता है कि दोनों फोन चीन के बाद अन्य बाजारों में भी आ सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।