
OPPO ने अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन अपनी ‘ए सीरीज़’ में पेश किया है। यह फोन OPPO A72 5G नाम के साथ लॉन्च हुआ है जिसने फिलहाल चीनी मार्केट में एंट्री ली है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि ओपो ए72 एक 5जी फोन है जिसे मिडबजट में उतारा गया है। चीनी बाजार में यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो आर्कषक लुक के साथ शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।
OPPO A72 5G
ओपो ए72 5जी को कंपनी की ओर से 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। OPPO A72 5G को कंपनी की ओर से पंच होल डिसप्ले पर उतारा गया है जो स्क्रीन के उपरी बाईं ओर स्थित है।
OPPO A72 5G को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कलर ओएस 7.2 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का डायमनसिटी 720 चिपसेट मौजूद है। यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। चीनी मार्केट में इस फोन को 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें : 5,000mAh बैटरी के साथ आ रहा कम कीमत वाला Samsung Galaxy A42 5G, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो ए72 5जी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। इस सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A72 5G 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
OPPO A72 5G बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ पावर बैकअप के लिए 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 4,040एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। चीनी बाजार में इस फोन को 1899 युआन यानि तकरीबन 20,200 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। जहां इस फोन को Neon, Oxygen Violet और Simple Black कलर में खरीदा जा सकता है।






















