OPPO A73 लॉन्च, इस फोन में है 6 जीबी रैम, क्वॉड रियर कैमरा और 30वॉट 4,015एमएएच बैटरी

Join Us icon

OPPO ने पिछले हफ्ते ही वियतनाम में अपना नया स्मार्टफोन OPPO A93 लॉन्च किया था। ‘ए सीरीज़’ में जोड़े गए इस फोन को भारत में लॉन्च हुए Oppo F17 Pro जैसी लुक और स्पेसिफिकेशन्स से लैस किया गया था। वहीं अब ओपो ने इंटरनेशनल मार्केट में अपना एक और नया मोबाइल फोन OPPO A73 नाम के साथ लॉन्च कर दिया है। यह फोन फिलहाल ट्यूनेशिया के बाजार में उतारा गया है जिसे इंडिया में लॉन्च हुए Oppo F17 का रि-ब्रांडिड वर्ज़न बताया जा रहा है।

OPPO A73

ओपो ए73 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है जो अटरेक्टिव विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करती है। ओपो ए73 का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.7 प्रतिशत का है तथा फोन का डायमेंशन 159.8 x 72.9 x 7.45एमएम और वज़न 163ग्राम है।

oppo a73 launched with 6gb ram quad camera rebranded oppo f17

OPPO A73 को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कलरओएस 7.2 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 610 जीपीयू सपोर्ट करता है। ट्यूनेशिया में ओपो ए73 को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है।

यह भी पढ़ें : कम कीमत वाला OPPO A15 स्मार्टफोन होने वाला है भारत में लॉन्च, अमेज़न इंडिया पर हुआ लिस्ट

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो ए73 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 119डिग्री FOV वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस और 2 मेगापिक्सल का रेट्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर सपोर्ट करता है।

oppo a73 launched with 6gb ram quad camera rebranded oppo f17

OPPO A73 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं साथ ही फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए73 में 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,015एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन Navy Blue और Classic Silver कलर में लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत से पर्दा उठाना अभी बाकी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here