OPPO A74 4G की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक, फोन का 5G मॉडल भी होगा लॉन्च

Join Us icon

OPPO का एक नया फोन Oppo A54 कुछ दिनों पहले ही सामने आया था। यह मोबाइल फोन इंडियन सर्टिफिकेशन साइट बीआईएस पर लिस्ट हुआ था जहां से जानकारी मिली थी कि ओपो जल्द ही इस फोन को भारत में लॉन्च कर देगी। ओपो ए54 के इंडिया लॉन्च की पुख्ता डिटेल तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन इस बीच ओपो ‘ए’ सीरीज़ का एक और नया स्मार्टफोन Oppo A74 4G गूगल पर सामने आ गया है। कंपनी की घोषणा से पहले ही इस फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।

OPPO A74 को गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया है जिसे एमएसपी वेबसाइट द्वारा स्पॉट किया गया है। सबसे पहले तो बता दें कि हाल ही में इस फोन का 5G मॉडल गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था जहां फोन की कई जरूरी डिटेल्स सामने आई थी। वहीं अब 4G मॉडल के सामने आने से यह भी साफ हो गया है कि ओपो ए74 के दो वर्ज़न बाजार में उतारेगी। गूगल प्ले कंसोल पर भी इस फोन मॉडल की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा गया है, जिसका ब्यौरा आगे दिया गया है।

OPPO A74 4G

ओपो ए74 4जी मॉडल को गूगल प्ले कंसोल पर 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले से लैस बताया गया है। इस लिस्टिंग में स्क्रीन साईज़ तो सामने नहीं आया है लेकिन यह जरूरी पता चला है कि ओपो का यह फोन 480पीपीआई पिक्सल डेनसिटी वाली डिसप्ले सपोर्ट करेगा। लिस्टिंग में ए74 4जी को एंडरॉयड 11 ओएस से लैस दिखाया गया है जिसके साथ कलरओएस 11.1 देखने को मिलेगा।

OPPO A74 4G google play listing snapdragon 660 soc 6gb ram Specs Leaked

OPPO A74 की इस लिस्टिंग से पता चला है कि यह मोबाइल फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा और आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ काम करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू दिए जाने का खुलासा हुआ है। गूगल प्ले कंसोल पर ओपो ए74 को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। बहरहाल उम्मीद है कि कंपनी इस फोन के एक से अधिक मॉडल बाजार में उतारेगी। अभी फिलहाल फोन की लॉन्च डिटेल का इंतजार किया जा रहा है।

OPPO A74 5G

ओपो के इस आगामी स्मार्टफोन के 5जी मॉडल की बात करें तो बीते दिनों गीकबेंच पर लिस्टिंग में इसे सिंगल-कोर में 523 स्कोर और मल्टी-कोर में 1758 स्कोर प्राप्त हुआ था। बेंचमार्किंग साइट पर यह मॉडल भी 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट हुआ था लेकिन प्रोसेसिंग के लिए इस फोन को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट से लैस बताया गया है। यह फोन भी लेटेस्ट एंडरॉयड 11 ओएस पर ही रन करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here