5,000mAh बैटरी और 6GB रैम के साथ लॉन्च होगा सस्ता 5G फोन OPPO A74

Join Us icon

भारत में Oppo F19 सीरीज 6 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, खबर सामने आ रही है कि Oppo जल्द ही एक सस्ता 5जी मोबाइल Oppo A74 को लॉन्च करने वाली है, जिसे लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही हैं। वहीं, कुछ समय पहले ओपो ए74 की फुल स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। वहीं, अब लॉन्च से पहले ओपो ए74 5G की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। आपको बता दें कि कंपनी ने अभी तक ओपो A74 5G की आधिकारिक कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

OPPO A74 5G का डिजाइन

रिटेल वेबसाइट पर ओपो A74 5G की फोटो के अनुसार डिवाइस के टॉप पर लेफ्ट की ओर होल-पंच होगा। वहीं, फोन में बॉटम पर मोटे बेजल दिखाई दे रहे हैं। साथ ही फोन के तीनो किनारे पर काफी पतले बेजल दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। इसे भी पढ़ें: ओपो लाया लो बजट वाला OPPO A54, इसमें है 5000mAh बैटरी और 4GB रैम

oppo-a74-5g-new

OPPO A74 5G की कीमत

Oppo A74 5G को एक ऑस्ट्रेलियाई रिटेलर की वेबसाइट JB Hi-Fi पर लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर फोन के कलर और कीमत की जानकारी भी सामने आई है। लिस्टिंग के अनुसार फोन Fluid Black और Space Silver में स्पॉट किया गया है। फोन के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत AUD 444 (लगभग 24,800 रुपए) है। वहीं, लिस्टिंग में सामने आया है कि फोन 13 अप्रैल को लॉन्च कर दिया जाएगा।

Oppo A74 5G की स्पेसिफिकेशन

JB Hi-Fi लिस्टिंग के अनुसार फोन में 6.5-inch full-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिसप्ले होगा जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में Qualcomm Snapdragon 480 SoC और 6GB की रैम व 128GB की स्टोरेज होगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

Oppo A74 5G में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल होगा। इसके अलावा फ्रंट पर टॉप-लेफ्ट में 16-मेगापिक्सल सेंसर होगा। इसे भी पढ़ें: OPPO F19 स्मार्टफोन 6 अप्रैल को होगा इंडिया में लॉन्च, एमोलेड डिसप्ले के साथ होगी 33वॉट 5,000एमएएच बैटरी

ओपो A74 5G में कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस और 3.5एमएम हेड फोन्स जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। साथ ही OPPO A74 5G में ColorOS 11.1 बेस्ड Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here