5000एमएएच बैटरी, 8जीबी रैम और 48-एमपी क्वॉड रियर कैमरे के साथ सामने आया Oppo A9 (2020)

Join Us icon

Oppo ने जुलाई महीने में भारत में अपनी ‘ए सीरीज़’ के तहत Oppo A9 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन सबसे पहले अप्रैल में चीन में लॉन्च हुआ था जिसके बाद विश्व के अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और शानदार लुक से लैस इस स्मार्टफोन को इंडिया में भी काफी पसंद किया गया है। वहीं अब खबर आ रही है कि ओपो Oppo A9 का नया वर्ज़न लाने की तैयारी में है और इस नए वर्ज़न को Oppo A9 (2020) नाम के साथ लॉन्च करेगी।

Oppo A9 (2020) से जुड़े एक लीक में न सिर्फ फोन के नाम से पर्दा उठाया गया है बल्कि साथ ही यहां फोन की फोटो के साथ ही Oppo A9 (2020) की स्पेसिफिकेशन्स को भी शेयर किया गया है। इस लीक में दावा किया गया है कि Oppo A9 (2020) इसी महीने टेक मंच पर दस्तक दे देगा और कंपनी इस स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन और इंडोनेशिया में लॉन्च करेगी। बाद यह स्मार्टफोन भारत व अन्य बाजारों में उपलब्ध होगा।

Oppo A9 (2020) लुक

Oppo A9 के इस नए वर्ज़न की सबसे बड़ी खासियत फोन का क्वॉड रियर कैमरा है। Oppo A9 में जहां डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया था वहीं Oppo A9 (2020) के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे। तीन कैमरा सेंसर जहां बैक पैनल पर बीच में वर्टिकल शेप में दिए जाएंगे वहीं एक सेंसर इस कैमरा सेटअप के दाईं ओर स्थित होगा। फोटो में इस चौथे सेंसर के साथ ही फ्लैश लाईट भी दिखाई है।

Oppo A9 2020 image specifications leaked 8gb ram 5000mah battery 48mp quad rear camera

Oppo A9 (2020) के बैक पैनल पर रियर कैमरा सेटअप के ​नीचे रियर फिंगरप्रिंट सेंसर ​भी दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर बेजल लेस डिसप्ले और वॉटरड्रॉप नॉच दिखाई गई है जो ‘वी’ शेप की है। लीक में शेयर हुई Oppo A9 (2020) की फोटो में फोन का उपरी हिस्सा ही दिखाया गया है। ऐसे में Oppo A9 (2020) के नीचले पैनल पर कितने पोर्ट होंगे और यूएसबी टाईप सी होगा या माइक्रो यह जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है।

क्वॉड कैमरा सेटअप

Oppo A9 (2020) की सबसे खास बात फोन का क्वॉड रियर कैमरा माना जा रहा है। सामने आए लीक की मानें तो यह Oppo फोन 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी के लिए Oppo A9 (2020) में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में कही गई है।

Oppo A9 (2020) स्पेसिफिकेशन्स

लीक में शेयर की गई स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo A9 (2020) को 6.5-इंच की वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक में बताया गया है कि Oppo A9 (2020) का डायमेंशन 163.1 x 75.6 x 9.1एमएम का होगा और यह फोन 195ग्राम वज़नी होगा। लीक के अनुसार Oppo अपने इस आगामी स्मार्टफोन को मरीन ग्रीन और स्पेस पर्पल कलर में लॉन्च कर सकती है।

Oppo A9 2020 image specifications leaked 8gb ram 5000mah battery 48mp quad rear camera

Oppo A9 (2020) को सामने आई रिपोर्ट में कलर ओएस 6.1 आधारित बताया गया है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करेगा। इस लीक में एंडरॉयड ओएस की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि Oppo A9 (2020) में एंडरॉयड 9 पाई देखने को मिलेगा। वहीं फोन में 8जीबी की रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Oppo के इस स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी बताई है। बहरहाल Oppo A9 (2020) की स्पेसिफिकेशन्स को तब तक पुख्ता नहीं माना जा सकता जब तक कंपनी कोई घोषणा न कर दे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here