Oppo A9 2020 में होगा क्वाड रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी, टेना पर हुआ लिस्ट

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo अपने A9 के नए वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी A9 2020 को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। Oppo के वियतनाम विभाग ने आधिकारिक तौर पर ओप्पो ए9 2020 के टीज़र को जारी किया है। टीज़र इमेज में फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिखाई दे रहे हैं। फोन की आधिकारिक मार्केटिंग इमेज के अनुसार, Oppo A9 2020 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, साथ ही इसमें Snapdragon 665 SoC का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा, ओप्पो ए9 2020 को सर्टिफिकेशन साइट टेना पर स्पॉट किया गया है।

टेना लिस्टिंग के अनुसार OPPO PCHM30 ही OPPO A9 2020 होगा। सर्टिफिकेशन्स साइट पर फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। फोन को सेंडविच डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, रियर में चार कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश लाइट होगी। इसके अलावा फोन में oblong-शेप वाला फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OPPO A9 2020 में 163.6 x 75.6 x 9.1mm और वजन 195 ग्राम होगा।
oppo-a9-2020_1
ओप्पो के आगामी फोन की लॉन्च तारीख के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी। हालांकि, इसके अलावा किस रैम व स्टोरेज वेरिएंट में इसे पेश किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ओप्पो ए9 2020 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा और इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा। फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि कंपनी इसमें कौनसा सेंसर देगी। इसके अलावा Oppo के मार्केटिंग पोस्टर से यह भी पता चलता है कि फोन में पवाक बैकअप के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी होगी।
oppo-a9-2020-1
इसके अलावा, Oppo A9 2020 के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में 6.5 इंच का डिसप्ले होगा। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, रियर पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल के सेंसर शामिल हो सकता है।

साथ ही यह डिवाइस एंडरॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.1 पर चलेगा। Marine Green और Space Purple कलर के अलावा OPPO A9 2020 ब्लैक शेड में भी आ सकता है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here