
OPPO अपनी ‘ए सीरीज़’ में नया मोबाइल फोन Oppo A95 4G फोन लॉन्च करने वाली है। बीते दिनों यह डिवाईस बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था जिसमें फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। वहीं अब ओपो ए95 4जी फोन से जुड़ा नया लीक सामने आ रहा है जिसमें दावा किया गया है कि यह ओपो फोन इसी महीने यानी नवंबर में ही टेक मार्केट में उतार दिया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी फोन की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन लीक में Oppo A95 4G की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।
Oppo A95 4G से जुड़े इस नए लीक में जानकारी मिली है कि ओपो कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन को इसी महीने यानी नवंबर में टेक मंच पर उतार देगी। लीक के अनुसार यह फोन आने वाले दिनों में साउथ एशियन मार्केट में उतार दिया जाएगा। अब इस मार्केट्स में इंडियन बाजार शामिल रहेगा या नहीं यह डिटेल पुख्ता नहीं हो पाई है। ताजा लीक में ओपो ए95 4जी फोन की फोटोज़ भी शेयर की गई है जिससे फोन की लुक और डिजाईन का खुलासा हो गया है।
OPPO A95 4G launching this month in SEA, in 2 color options: Glowing Starry Black & Rainbow Silver. pic.twitter.com/szvwP1qzx5
— Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) November 1, 2021
Oppo A95 4G का डिजाईन
यह ओपो मोबाइल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें सेल्फी कैमरे से लैस हो स्क्रीन के उपरी दाईं ओर मौजूद रहेगा। वहीं फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जो उपरी दाईं ओर आयाताकार शेप में स्थित रहेगा। इस कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर वर्टिकल शेप में दिए गए हैं जिनके साईड में लेंस डिटेल और उनके नीचे फ्लैश लाईट लगी है। वॉल्यूम रॉकर लेफ्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन राईट पैनल पर नज़र आया है। वहीं फोटो में फोन को Glowing Starry Black और Rainbow Silver कलर में दिखाया गया है।
OPPO A95 4G की स्पेसिफिकेशन्स
ओपो ए95 4जी फोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया जाएगा जो कलरओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करेगा। लीक्स के अनुसार यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन के एक वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी दी जाएगी वहीं पावर बैकअप के लिए OPPO A95 4G को 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।





















