13GB RAM की पावर के साथ ओपो लाया नया 4जी फोन OPPO A95, बड़ी बैटरी के साथ है फास्ट चार्जिंग तकनीक

Join Us icon

तकरीबन दो महीने पहले ही यह खबर सामने आ गई थी कि OPPO कंपनी अपने Oppo A95 5G Phone के 4G मॉडल पर काम शुरू कर चुकी है और जल्द ही इसे मार्केट में उतारेगी। वहीं आज लंबे इंतजार के बाद ओपो ने इस स्मार्टफोन पर से पर्दा हटा दिया है। कंपनी की ओर यह नया ओपो मोबाइल Oppo A95 4G मलेशिया में लॉन्च कर दिया गया है जो 8GB RAM, Snapdragon 662 chipset और 5,000mAh battery की ताकत से लैस होकर टेक मार्केट में आया है।

OPPO A95 4G की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए95 4जी फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एक एमोलेड पैनल स्क्रीन है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है तथा 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। सेल्फी कैमरे से लैस होल डिसप्ले के उपरी बाएं कोने पर स्थित है। यह मोबाइल फोन 800निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

OPPO A95 4G LAUNCHED WITH SNAPDRAGON 662 5gb Virtual RAM expansion technology specs price

Oppo A95 4G को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह नया ओपो मोबाइल एड्रेनो 610 जीपीयू सपोर्ट करता है। ओपो ने अपने फोन को वर्चुअल रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी से लैस किया है जिसमें 8जीबी रैम को अतिरिक्त 5जीबी तक बढ़ाया जा सकता है और 13 जीबी की पावर प्राप्त की जा सकती है।

OPPO A95 4G LAUNCHED WITH SNAPDRAGON 662 5gb Virtual RAM expansion technology specs price

फोटोग्राफी के लिए ओपो ए95 4जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मौजूद है। इसके साथ ही सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। यह भी पढ़ें : 23 नवंबर को लॉन्च होगा स्टाईलिश Vivo V23e 5G Phone , इसमें मिलेगा 44MP Selfie Camera

OPPO A95 4G की कीमत

ओपो ए95 4जी फोन को कंपनी की ओर से सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। यह ओपो मोबाइल 8 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। मलेशिया में इस फोन को RM1,099 में लॉन्च किया गया है जो कीमत भारतीय करंसी अनुसार 19,500 रुपये के करीब है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में OPPO A95 4G Rainbow Silver और Starry Black कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here