ओपो कर रही है नए स्मार्टफोन का निर्माण, OPPO A95 4G नाम के साथ होगा लॉन्च, देखें क्या होगा इसमें खास

Join Us icon

OPPO कंपनी कल यानी 1 अक्टूबर को इंडिया में अपनी ‘ए सीरीज़’ का विस्तार करते हुए Oppo A55 4G फोन लॉन्च करने वाली है। यह मोबाइल फोन पहले ही चीन में लॉन्च हो चुके Oppo A55 5G का दूसरा वर्ज़न बनकर आएगा। वहीं अब खबर आ रही है कि ओपो कंपनी अप्रैल महीने में चीन में लॉन्च किए गए Oppo A95 5G फोन के भी 4G मॉडल पर काम कर रही है और यह ओपो मोबाइल जल्द ही टेक मार्केट में उतारा जाएगा। ओपो ए95 4जी को कई सर्टिफिकेशन्स मिल चुके हैं और अब यह ओपो फोन लॉन्च के लिए तैयार है।

OPPO A95 4G

ओपो ए95 4जी चीनी मार्केट में लॉन्च हुए ए95 5जी मॉडल का ही दूसरा वर्ज़न होगा। यह मोबाइल फोन एनबीटीसी और एफसीसी पर सर्टिफाइड किया जा चुका है जिनकी जानकारी अलग अलग मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त हुई हैं। ओपो का यह आगामी स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया जाएगा जो कलरओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करेगा। फोन के अधिक स्पेसिफिकेशन्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन सर्टिफिकेशन्स के अनुसार यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करेगा जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।

OPPO A95 4G Specs leaked launching soon know Price Sale Offer

वहीं लीक्स की बात करें तो इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A95 4G फोन को 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। लीक के मुताबिक यह ओपो मोबाइल 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ मार्केट में लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ एक्सटेंडेड रैम सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। यह भी पढ़ें : OPPO A55 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले Amazon पर लिस्ट हुई खूबियां, मिलेगा शानदार 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और बहुत कुछ

OPPO A94 4G

ओपो ए94 4जी की बात करें तो इस फोन में 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की एमोलेड डिसप्ले दी गई है। एडरॉयड 11 आधारित कलरओएस पर लॉन्च हुआ है यह मोबाइल फोन मीडियाटेक के हीलियो पी95 चिपसेट पर रन करता है। ग्लोबल मार्केट में इस ओपो फोन को 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया था जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

OPPO A95 4G Specs leaked launching soon know Price Sale Offer

Oppo A94 क्वाड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर है। साथ ही इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस ओपो फोन में 4,310mAh की बैटरी दी गई है जो 30W VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here