
पिछले हफ्ते ही हमनें एक खबर पब्लिश की थी कि टेक कंपनी OPPO अपनी ए सीरीज़ पर काम कर रही है और इस सीरीज़ के तहत एक और नया डिवाईस A9x लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में इस फोन को जुड़े कई लीक भी सामने आए थे, वहीं अब कंपनी ने फोन से पर्दा उठाते हुए OPPO A9x को टेक मंच पर आफिशियली पेश कर दिया है। OPPO A9x फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में ग्लोबल मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध किया जा सकता है।
OPPO A9x
ओपो की ओर से यह लेटेस्ट स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश किया गया है। फोन में बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी की ओर ‘यू’ शेप वाली नॉच मौजूद है। OPPO A9X में 6.5-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए OPPO ने इस फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। यह भी पढ़ें : पंच होल डिजाइन के साथ Vivo Z5X स्मार्टफोन 24 मई को होगा लॉन्च
OPPO A9X को एंडरॉयड के नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो कंपनी के यूजर इंटरफेस कलर ओएस 6.0 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हेलीयो पी70 चिपसेट मौजूद है। कंपनी की ओर से OPPO A9X को 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है तथा यह फोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A9X डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो वर्टिकल शेप मे स्थित है। इस कैमरा सेटअप में एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का 6पी प्राइमरी लेंस दिया गया है। वहीं फोन में 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा सेंसर मौजूद है। OPPO A9X सेल्फी के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले ही सामने आ गई OPPO K3 की फुल डिटेल!
OPPO A9X डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 4,020एमएएच की पावरफुल बैटरी सपोर्ट करता है। OPPO A9X को चीन में 1,999 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 20,000 रुपये है। उम्मीद है कि OPPO A9X को कंपनी इंडियन बाजार में भी लॉन्च करेगी।



















