
आने वाली 19 जुलाई को Oppo कंपनी भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस ईवेंट के मंच से ब्रांड का नया स्मार्टफोन Oppo K3 भारतीय बाजार में दस्तक देगा। Oppo K3 कंपनी का मीड रेंज फोन होगा जिसकी शुरूआती कीमत 16,000 रुपये के करीब हो सकती है। इस शानदार स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही Oppo के अन्य स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है। Oppo का एक नया डिवाईस ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हुआ है जहां इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।
Oppo के इस आगामी स्मार्टफोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट एसआईजी पर CPH1931 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन के नाम की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन एक ओर जहां यह साफ हो गया है कि Oppo अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने के लिए नए डिवाईस का निर्माण कर रही है वहीं दूसरी ओर लिस्टिंग में सर्टिफाइड होने से यह उम्मीद की प्रबल हो गया है कि Oppo CPH1931 मॉडल वाला स्मार्टफोन जल्द ही टेक मंच पर दस्तक दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा
Oppo CPH1931 की Bluetooth SIG लिस्टिंग में पता चला है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित कलर ओएस 6.0 पर पेश किया जा सकता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिए जाने बात की इस वेबसाइट सर्टिफिकेशन में सामने आई है। आपको बता दें कि यदि ऐसा सच होता है तो CPH1931 मॉडल नंबर वाला यह Oppo स्मार्टफोन दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो इस चिपसेट पर लॉन्च होगा।

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अनुमान लगाया है कि Oppo CPH1931 मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले देखने को मिल सकती है। वहीं सर्टिफिकेशन में इस फोन को ब्लूटूथ 5.0 और डुअल बैंड वाईफाई से लैस बताया गया है। साथ ही लिस्टिंग में 4जी एलटीई की जानकारी भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो Oppo CPH1931 मॉडल वाले फोन में 5,000एमएएच पावर वाली बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।
Oppo K3
19 तारीख को इंडिया में लॉन्च होने वाले Oppo K3 की बात करें तो यह फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5-इंच की एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ ओपो के यूजर इंटरफेस कलर ओएस 6.0 पर पेश किया गया है। वहीं कंपनी ने बताया है कि Oppo K3 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिया है जो कि 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लाक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर पर आधारित है।
चीन में Oppo K3 को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था जिनमें 6जीबी रैम व 8जीबी रैम शामिल थी। इस फोन को 64जीबी, 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर पेश किया गया था। उम्मीद है कि इंडिया में भी Oppo K3 इन दो रैम वेरिएंट्स में दस्तक देगा। वहीं, Oppo K3 में गेम बूस्ट 2.0 फीचर है जो गेमिंग के शौकीन लोगों को लैग फ्री व स्मूथ परफार्मेंस देगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए Oppo K3 में 16-मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा सेंसर है। इसके अलावा ओपो ने K3 में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट दिया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,765एमएएच की बैटरी है।



















