
ओपो ने भारत Oppo F17 और Oppo F17 Pro स्मार्टफोन के साथ ही ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स Oppo Enco W51 को भी लॉन्च किया था। ओपो के इस लेटेस्ट ईयरफोन्स में कई ऐसे शानदार फीचर्स हैं जो इसे दूसरों से अलग करते हैं उनमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन और वायरलेस चार्जिंग भी शामिल हैं। कंपनी काफी समय से स्मार्टफोन्स के साथ ही अपने ऑडियो प्रोडक्ट और स्मार्ट एक्सेसरीज के पोर्टफोलियो को एक्सपेंड कर रही है। इन एक्ससेसरीज से कंपनी शाओमी जैसी कंपनी को चुनौती देने की कोशिश कर रही है। अगर बात करें Oppo Enco W51 की तो आइए इसके कुछ शानदार फीचर्स पर नजर डालते हैं।
बैटरी
Oppo Enco W51 के हर ईयरपीस में 25mAh की बैटरी दी है इसके साथ ही चार्जिंग केस में 480mAh की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ इसका बैकअप 3.5 घंटे का है। इसके साथ ही चार्जिंग केश का बैकअप 20 घंटे तक का है। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम और 6 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ बेहद ही स्टाईलिश और पावरफुल फोन OPPO F17 Pro
वायरलेस चार्जिंग
ओपो के ये ईयरबड्स Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं जो इसे काफी खास बनाते हैं। हालांकि, इस तरह का फीचर सैमसंग और दूसरी कंपनियां भी अपने ईयकबड्स में उपलब्ध करा रही हैं। Oppo Enco W51 को लगभग सभी वायरलेस चार्जिंग मैट और पैड्स से चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही USB Type-C पोर्ट के जरिए भी चार्ज किया जा सकता है।
वाटर और डस्ट प्रूफ
Oppo Enco W51 में आईपी54 रेटिंग दी गई है जिसकी वजह से यह डिवाइस वाटर और डस्ट से भी अपना बचाव करेगी। वहीं, इन ईयरबड्स को 7mm डायनेमिक ड्राइवर दिया है। इसके साथ ही इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0 दिया है। इसे भी पढ़ें: OPPO F17 इंडिया में लॉन्च, देखें क्या है फोन के शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन
Oppo Enco W51 में एक्टिव नॉइस रद्द करने की सुविधा दी गई है। कंपनी द्वारा दावा किया जाता है कि इस ईयरबड्स से 35dB तक नॉइस को कम किया जाता है। इयरफ़ोन को तीन-माइक्रोफोन सिस्टम के साथ पेश किया गया है जो कि ध्वनि की गुणवत्ता और आवाज कॉल पर शोर में कमी को बेहतर बनाता है।
कीमत
Oppo Enco W51 को कंपनी ने भारत में 4,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया था। वहीं, ओपो इस ईयरफोन्स को व्हाइट और ब्लू दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। भारत में 5,000 रुपए तक की कीमत में कई सारे ट्रू वायरसेल ईयरबड्स मौजूद हैं। लेकिन इस कीमत में Oppo Enco W51 में दिए गए फीचर आपको 10,000 रुपये तक की कीमत में आने वाले ईयरफोन्स में मिलेंगे इसलिए फोन की कीमत भी इसकी एक शानदार खासियत है।




















