
ओपोआॅफिशियल घोषणा कर चुकी है कि कंपनी अगले महीने होने वाले मोबाइल के महाकुंभ मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस के 2019 संस्करण में हिस्सा लेने वाली है। एमडब्ल्यूसी के दौरान ओपो अपनी नई तकनीक तथा आगामी स्मार्टफोंस को टेक मंच पर पेश करेगी। कंपनी ने हालांकि अभी तक यह नहीं बताया है कि ओपो के कौन से स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे लेकिन ईवेंट से तकरीबन एक महीना पहले ही ओपो की एफ सीरीज़ के नए फोन एफ11 प्रो को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
अब ओपो ला रहा है फोल्डेबल फोन, सैमसंग को मिलेगी जबरदस्त टक्कर
ओपो एफ11 प्रो को थाईलैंड की सर्टिफिकेशन एजेंसी एनबीटीसी पर सर्टिफाइड किया गया है। इस वेबसाइट पर लिस्ट होने से एक ओर जहां एफ11 प्रो की कुछ अहम जानकारी सामने आई है वहीं दूसरी ओर यह भी साफ हो गया है कि अब जल्द ही एफ11 प्रो अंर्तराष्ट्रीय टेक मंच पर दस्तक देने वाला है। ओपो एफ11 प्रो कंपनी की एफ सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोन एफ9 प्रो का अपग्रेड नेक्स्ट मॉडल होगा। आपको बता दें कि एफ11 प्रो भारत में लॉन्च होने वाला पहला वॉटरड्रॉप नॉच वाला फोन है।
एफ11 प्रो को एनबीटीसी पर ओपो सीपीएच1969 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। इस वेबसाइट पर ओपो एफ11 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की खबर पुख्ता नहीं की गई है। लेकिन अगर लीक्स की बात करें तो अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि कंपनी अपने इस आगामी स्मार्टफोन को 8जीबी रैम मैमारी पर पेश कर सकती है। वहीं एफ9 प्रो जहां वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च हुआ था वहीं हो सकता है कि एफ11 प्रो को ओपो पंच-होल डिसप्ले के साथ बाजार में उतारे।
कम कीमत और इन खूबियों के साथ जल्द भारत में लॉन्च होगा ऑनर प्ले 8ए फोन
ओपो ने कुछ ही दिनों पहले चीन में अपनी 10एक्स आॅप्टिकल ज़ूम टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित किया था जो स्मार्टफोन के कैमरा परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है। ओपो इन लेटेस्ट तकनीक से लैस स्मार्टफोन को एमडब्ल्यूसी 2019 के दौरान पेश करने की प्लानिंग कर रही है। ऐसे में चर्चा है कि शायद एफ11 प्रो ही वह स्मार्टफोन हो जो 10एक्स आॅप्टिकल ज़ूम टेक्नोलॉजी से लैस होगा। खैर अभी इस खबर पर पुख्ता की मुहर नहीं लगाई जा सकती है। कंपनी 23 फरवरी को अपने ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी दिन एफ11 प्रो व अन्य प्रोडक्ट्स के पर्दा उठाया जाएगा।


















