6जीबी रैम और 4,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च होगा 48एमपी कैमरे वाला ओपो एफ11 प्रो

Join Us icon

टेक कंपनी ओपो घोषणा कर चुकी है कि वह आने वाली 5 मार्च को भारत में अपनी एफ स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन पेश करेगी तथा इसे एफ11 प्रो के नाम से बाजार में उतारा जाएगा। ओपो एफ11 प्रो की लॉन्च डेट की घोषणा करने के साथ ही यह भी बता चुकी है कि इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं अब ओपो ने एक आफिशियल वीडियो शेयर करते हुए एफ11 प्रो के लॉन्च से पहले ही इसकी अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दे दी है।

ओपो इंडिया ने एफ11 प्रो की एक वीडियो जारी की है जिसमें फोन की सभी अहम स्पेसिफिकेशन्स का जि​क्र किया गया है। ओपो एफ11 प्रो की यह ​वीडियो आने वाली हॉलीवुड फिल्म कैप्टन मारवल के साथ बनाई गई है। इस वीडियो में एक ओर जहां कैप्टन मारवल के फिल्म ट्रेलर की फुटेज़ शामिल की है वहीं इसी वीडियो में एफ11 प्रो की स्लाईड्स भी डाली गई है। इन्हीं स्लाइड्स पर एफ11 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स लिखी हुई है।

ओपो एफ11 प्रो को इस वीडियो में पैनोरेमिक डिसप्ले पर बना ​दिखाया गया है तथा यह फोन ट्रिपल ग्रेडिएंट कलर में पेश किया जाएगा। वीडियो में पता चला है कि एफ11 प्रो में 6जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी। वहीं यह फोन 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा।

एफ11 प्रो के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा जो 48 मेगापिक्सल का होगा। वहीं सेल्फी के लिए फोन में पॉपअप कैमरा देखने को मिलेगा। लीक के मुताबिक एफ11 प्रो का सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा। वीडिये से पता चला है कि ओपो एफ11 प्रो सुपर नाईट मोड भी सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के बैक पैनल पर ​फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिखाया गया है।

ओपो इंडिया की वीडियो से यह भी पता चला है कि एफ11 प्रो में पावर बैकअप के लिए ओपो एफ11 प्रो में 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो वीओओसी 3.0 तकनीक से लैस होगी। इस तकनीक की मदद से एफ11 प्रो को फास्ट चार्ज किया जा सकेगा। आपको बता दें कि ओपो आने वाली 5 मार्च को एफ11 प्रो इंडियन मार्केट में लॉन्च कर देगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here