
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने आज अपनी F सीरीज के अंदर इस साल पहला फोन पेश किया है जो कि Oppo F15 है। इस डिवाइस को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही थी, जिसपर आज विराम लग गया है। इस फोन के दम पर कंपनी मार्केट में पहले से मौजूद Redmi Note 8 Pro और Realme 5 Pro जैसे हैंडसेट को चुनौती देगी।
कीमत और ऑफर्स
कंपनी ने इस फोन का सिर्फ एक ही वेरिएंट 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज पेश किया है, जिसकी कीमत 19,990 रुपए है। वहीं, डिवाइस की प्री-बुकिंग 15 जनवरी से 23 जनवरी तक की जा सकेगी। वहीं, हैंडसेट की पहली सेल 24 जनवरी को होगी। इसके अलावा अगर बात करें ऑफर्स की तो Oppo F15 को HDFC बैंक, ICICI बैंक और Yes बैंक से खरीदने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। वहीं, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट और फ्री बैग मिल रहा है। फोन को Lightening Black और Unicorn White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन ऑफलाइन स्टोर के साथ फ्लिपकार्ट और अमेजन पर सेल किया जाएगा।
डिजाइन
OPPO F15 को फुलव्यू वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन की स्क्रीन तीन किनारों से जहां बेजल लेस है, वहीं नीचे की ओर थोड़ा चिन पार्ट मौजूद रहेगा। डिसप्ले के उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली नॉच दी गई है जिसमें फोन का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो ओपो एफ15 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट है जो पैनल पर उपरी दाईं ओर स्थित होगा। यह कैमरा सेटअप पैनल से बाहर उभरा हुआ होगा।
कैमरा सेटअप के दाईं ओर ‘Designed For F-Series’ लिखा गया है तथा इसके दाईं फ्लैश सेटअप मौजूद है। ओपो एफ15 के बैक पैनल पर ही नीचली दाईं ओर OPPO की ब्रांडिंग दी गई है। फोन के दाएं पैनल पर जहां पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ सिम स्लॉट मौजूद है। OPPO F15 के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट मौजूद है जिसके बाईं ओर 3.5एमएम जैक तथा दाईं ओर स्पीकर दिया गया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि Oppo ने ओप्पो एफ15 में बेहद ही स्लीक डिज़ाइन के साथ आता है।
दमदार कैमरा
फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के अंदर 48MP का मेन सेंसर मौजूद है। 4-इन-वन-पिक्सल कॉम्बिननेशन टेक्नोलॉजी की मदद से 48 मेगापिक्सल रियर सेंसर इमेज को शर्पनेस देता है। 48MP कैमरा सेंसर में F1.7 अपर्चर दिया गया है। इसके अलाव डिवाइस में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल मैक्रो लेंस सेंसर है, जिसका अपर्चर F2.25 है। वहीं, डिवाइस में 2 मेगापिक्सल मून लेंस है जो कि F2.4 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, इसमें 2 मेगापिक्सल F2.4 पोर्टेट लेंस दिया गया है। कंपनी ने इसके बारे में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरें कैपचर करने का दावा किया गया है। वहीं, डिवाइस में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो OPPO F15 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनाया गया है जो 6.4 इंच की वॉटरड्रॉप एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए कंपनी ने फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। इसके अलावा डिवाइस में 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसकी स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक P70 प्रोसेसर है।
ओप्पो एफ15 के बारे में पांच मिनट के चार्ज में दो घंटे तक के टॉक टाइम देने का दावा है। इसमें VOOC Flash Charge 3.0 के लिए सपोर्ट होगा। डिवाइस में 4,000एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर के साथ आएगा। इसकी मदद से यूज़र्स फोन की स्क्रीन को 0.32 सेकेंड में अनलॉक कर पाएंगे।























