
Oppo इंडिया में अपनी ‘F सीरीज़’ के OPPO F15 स्मार्टफोन को नया कलर वेरिएंट Blazing Blue में लॉन्च किया था। वहीं, नए कलर वेरिएंट के बाद अब कंपनी ने इंडिया में इस डिवाइस को नई रैम वेरिएंट में पेश किया है। बता दें कि ओप्पो ने इस फोन को पहले देश में 8 जीबी रैम के सिंगल वेरियंट में पेश किया था और अब यह हैंडसेट 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत भारत में 16,990 रुपए है।
नए रैम वेरिएंट को कंपनी ने लाइटनिंग ब्लैक और यूनिकॉर्न वाइट कलर में उपलब्ध कराया है। ओप्पो एफ15 के 4 जीबी रैम वेरियंट को अमेजन इंडिया पर लिस्ट कर दिया गया है। लेकिन अभी यह आउट ऑफ स्टॉक दिखाई दे रहा है। हालांकि, ओप्पो एफ15 के लॉन्च की खबर को सबसे पहले मुंबई के रिटेलर महेश टेलिकॉम ने ट्विटर पर शेयर की थी। इसके अलावा OPPO F15 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,990 रुपए की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 12GB रैम और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 31 जुलाई को इंडिया आ रहा Oppo Reno 4 Pro
NEW ARRIVAL #OppoF15 – 4/128 for Rs. 16990/- pic.twitter.com/chYbYqvB3Z
— Mahesh Telecom (@MAHESHTELECOM) July 21, 2020
OPPO F15 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो OPPO F15 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनाया गया है जो 6.4 इंच की वॉटरड्रॉप एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए कंपनी ने फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। इसके अलावा डिवाइस में 4जीबी/8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसकी स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक P70 प्रोसेसर है।
फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के अंदर 48MP का मेन सेंसर मौजूद है। 4-इन-वन-पिक्सल कॉम्बिननेशन टेक्नोलॉजी की मदद से 48 मेगापिक्सल रियर सेंसर इमेज को शर्पनेस देता है। 48MP कैमरा सेंसर में F1.7 अपर्चर दिया गया है। इसके अलाव डिवाइस में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल मैक्रो लेंस सेंसर है, जिसका अपर्चर F2.25 है। वहीं, डिवाइस में 2 मेगापिक्सल मून लेंस है जो कि F2.4 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, इसमें 2 मेगापिक्सल F2.4 पोर्टेट लेंस दिया गया है। कंपनी ने वहीं, डिवाइस में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 4,230एमएएच बैटरी और 3 जीबी रैम के साथ OPPO A12s लॉन्च, कीमत है 10 हजार से कम
ओप्पो एफ15 के बारे में पांच मिनट के चार्ज में दो घंटे तक के टॉक टाइम देने का दावा है। इसमें VOOC Flash Charge 3.0 के लिए सपोर्ट होगा। डिवाइस में 4,000एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर के साथ आएगा। इसकी मदद से यूज़र्स फोन की स्क्रीन को 0.32 सेकेंड में अनलॉक कर पाएंगे।



















