
OPPO ने पिछले इस साल जनवरी में अपने लो बजट स्मार्टफोन OPPO A15s के नए रैम व स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया था। वॉटर ड्रॉ़प नॉच डिसप्ले और 4230mAh बैटरी से लैस इस स्मार्टफोन को नए साल में कंपनी ने ज्यादा ताकत प्रदान करते हुए 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज में पेश किया था। वहीं, अब साल खत्म होते-होते कंपनी ने इस फोन की कीमत में 500 रुपए की कटौती कर दी है। 91मोबाइल्स को ऑफलाइन सोर्स द्वारा इस बात की एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि कंपनी ने ओपो ए15एस के ताकतवर वेरिएंट को इंडिया में कम कीमत पर सेल कर रही है।
OPPO A15s न्यू प्राइस
ऑफलाइन सोर्स द्वारा मिली जानकारी के अनुसार OPPO A15s फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,990 रुपए की जगह 12,490 रुपए में सेल किया जा रहा है। वहीं, यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए है। यानी 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक इस फोन को कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: Exclusive : OPPO Reno7 और Reno7 Pro स्मार्टफोन भारत में इस कीमत में होंगे लॉन्च

स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Oppo A15s में 6.52-इंच वाला स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89 प्रतिशत के साथ 720p एलसीडी डिसप्ले दिया गया है। साथ ही स्मार्टफोन को ताकत प्रदान करने के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक पी35 प्रोसेसर है। हैंडसेट में प्रोसेसर को पावर देने के लिए 4जीबी की रैम के साथ 64जीबी/128जीबी की स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को अभी भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर स्वायर शेप वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा रियर मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Oppo A15s में 8MP का कैमरा नॉच के अंदर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: OPPO के फोल्डेबल स्मार्टफोन की डिस्प्ले और कैमरा स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें खूबियां
लेटेस्ट वीडियो
पावर बैकअप के लिए Oppo A15s में 4230mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10वॉट के साथ आती है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 के साथ कलरओएस 7.2 की स्किन पर काम करता है। वहीं, ओपो ए15एस के बैक पर फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।





















