
OPPO भारत में अपनी ‘एफ19’ सीरीज़ के दो स्मार्टफोन OPPO F19 Pro और OPPO F19 Pro Plus 5G लॉन्च कर चुकी है जिन्हें इंडियन यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं कल इस सीरीज़ का विस्तार करते हुए कंपनी एक और नया मोबाइल फोन OPPO F19 में लॉन्च करने जा रही है। ओपो एफ19 इस सीरीज़ का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा जो स्टाईलिख लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। यदि आप भी इस फोन में इंटरस्ट रखते हैं तो आगे हमने बताया है कि OPPO F19 में क्या खास होने वाला है और इस फोन का लॉन्च ईवेंट किस तरह से अपने फोन पर लाईव देखा जा सकेगा।
OPPO F19 कल यानि 6 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च किया गया जाएगा जो ऑनलाईन ईवेंट के माध्यम से मार्केट में कदम रखेगा। ओपो एफ19 का यह लॉन्च ईवेंट दोपहर को 12 बजे शुरू होगा जिसे ओपो इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही कंपनी से सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल पर भी लाईव देखा जा सकेगा। इसके अलावा नीचे लगे लिंक पर भी OPPO F19 का लॉन्च ईवेंट लाईव चलेगा। बता दें कि OPPO F19 का यह लॉन्च ईवेंट स्टेंडअप कॉमेडियन जाकिर खान होस्ट करेंगे।
OPPO F19
ओपो एफ19 को पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है जिसमें सेल्फी कैमरे से लैस यह होल उपरी बाईं ओर स्थित होगा। गौरतलब है कि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है OPPO F19 स्मार्टफोन स्लीक डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी ने फोन का स्क्रीन साईज़ तो नहीं बताया है लेकिन यह जरूर साफ कर दिया है कि ओपो एफ19 एमोलेड पैनल पर बना होगा और फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : Apple भी ला रहा है पंच-होल डिसप्ले वाला iPhone, देखें क्या होगा नाम और कब होगा लॉन्च
OPPO F19 का रियर डिजाईन व कैमरा सेटअप OPPO F19 Pro और OPPO F19 Pro Plus से अलग है। ओपो एफ19 प्रो और एफ19 प्रो+ में जहां क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है वहीं OPPO F19 को ट्रिपल रियर कैमरे से लैस दिखाया गया है। तीनों कैमरा सेंसर जहां एक साईड में वर्टिकली लगे हैं वहीं दूसरी साईड पर सेंसर डिटेल के साथ ही एलईडी लाईट लगी हुई है। फोटो से पता चला है कि ओपो एफ19 स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सपोर्ट करेगा।
OPPO F19 Pro Plus 5G
ओपो एफ10 प्रो प्लस इस सीरीज़ का सबसे बड़ा और पावरफुल डिवाईस है जो 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन को एक ही वेरिएंट बाजार में उतारा गया है लेकिन यह फोन एफ19 प्रो की ही तरह 8 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन को इंडिया में 25,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। OPPO F19 Pro Plus की फुल स्पेसिफिकेशन्स के लिए (क्लिक करें यहां)
OPPO F19 Pro
ओपो एफ19 प्रो को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिनमें से बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 21,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,490 रुपये है। OPPO F19 Pro की फुल स्पेसिफिकेशन्स के लिए (क्लिक करें यहां)


















