OPPO F19 सीरीज़ कल होगी इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च ईवेंट लाईव

Join Us icon

OPPO फैन्स के लिए कंपनी ने आज बड़ी घोषणा कर दी है। ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये ओपो इंडिया ने फोन की लॉन्च डिटेल शेयर करते हुए बता दिया है कि कंपनी आने वाली 8 मार्च को इंडिया में अपनी ‘एफ19 सीरीज़’ पेश करने वाली है। इस सीरीज़ के तहत OPPO F19 Pro और OPPO F19 Pro Plus स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। ओपो एफ19 प्रो जहां 4जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा वहीं ओपो एफ19 प्रो प्लस को 5जी सपोर्ट के साथ इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।

लॉन्च डिटेल

OPPO F19 Pro और OPPO F19 Pro Plus 5G का लॉन्च ईवेंट 8 मार्च की शाम 7 बजे शुरू होगा। यह एक म्यूजिक ईवेंट होगा जिसमें सिंगर व म्यूजिक ग्रुप लाईव परफॉर्म करेंगे। इस ईवेंट को कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म समेत यूट्यूब चैनल पर लाईव प्रसारित किया जाएगा। वहीं साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर भी लॉन्च ईवेंट को लाईव देखा जा सकेगा। इसी ईवेंट के मंच पर ओपो ए19 प्रो सीरीज़ का प्राइस अनाउंस होगा और इंडिया में सीरीज़ सेल की घोषणा होगी। बता दें कि इस सीरीज़ के लिए ओपो ने बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन को ब्रांड अंबेसडर चुना है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

 

OPPO F19 Pro सीरीज़ को पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें स्क्रीन के उपरी बाईं ओर सेल्फी कैमरा होल दिया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर चौकोर फ्रेम में फिट है। फोन के दाएं पैनल पर जहां पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर स्थित है। फोन के बैक पैनल पर फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है ऐसे में वह पावर बटन पर या फिर अंडर-डिसप्ले दिया जा सकता है।

OPPO F19 Pro Plus 5G india launch on 8 march know specs price sale

कंपनी ने बता दिया है कि ओपो अपनी इस नई सीरीज़ को OPPO 50W Flash Charge तकनीक के साथ बाजार में उतारेगी। चर्चा है कि ओपो इस सीरीज़ को 30 हजार रुपये के बजट में पेश कर सकती है। रही बात स्पेसिफिकेशन की तो एफ10 प्रो प्लस को मीडियाटेक के डायमेनसिटी चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। यह चिपसेट 5जी सपोर्टड है। इसके साथ ही फोन में आपको 10 एक्स जूम सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है और कंपनी इसके लिए टेलीफोटो लेंस पेश कर सकती है। वहीं यह फोन एंडरॉयड 11 आउट ऑफ द बॉक्स होगा और कलरओएस पर काम करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here