OPPO F19s इंडिया में 27 सितंबर को होगा लॉन्च, 5000mAh Battery के साथ मिलेगी 11GB RAM की पावर

Join Us icon

OPPO कंपनी आने वाली 27 सितंबर को इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया ओपो मोबाइल फोन OPPO F19s लॉन्च करने वाली है। यह इस सीरीज़ का चौथा स्मार्टफोन होगा जो इंडिया में एंट्री लेने वाला है। इससे पहले ‘एफ19 सीरीज़’ के तहत OPPO F19, OPPO F19 Pro और OPPO F19 Pro Plus पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं। ओपो एफ19एस इस 27 सितंबर को लॉन्च होगा और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

OPPO F19s India Launch

ओपो एफ19एस स्मार्टफोन भारतीय बाजार में आने वाली 27 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह एक ऑनलाईन रिवील ईवेंट होगा जिसमें फोन की कीमत और सेल की जानकारी दी जाएगी। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ओपो इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलावा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर OPPO F19s का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया गया है और यह ओपो मोबाइल लॉन्च के बाद इसी साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

यह हो सकती है OPPO F19s की स्पेसिफिकेशन्स

मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स के जरिये सामने आई डिटेल्स की बात करें तो ओपो एफ19एस का Oppo Glow Design पर पेश किया जाएगा जो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना होगा। इस फोन में 6.43 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है। लीक की मानें तो इस फोन की थिकनेस 7.95एमएम और वज़न 175 ग्राम होगा। यह भी पढ़ें : महंगे हुए ओपो फोन! कंपनी ने बढ़ाए OPPO A और OPPO F सीरीज़ फोंस के दाम, ये है नया प्राइस

यह नया ओपो मोबाइल एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 11.1 पर पेश किया जाएगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार OPPO F19s को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो 5जीबी एक्सटेंडेड रैम भी सपोर्ट कर सकेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो एफ19एस में 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

OPPO F19s 27 September India Launch Price sale flipkart

फोटोग्राफी के लिए इस ओपो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद रहेगा। इसके साथ ही ओपो एफ19एस का रियर कैमरा सेटअप 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर देखने को मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ओपो फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है जो सोनी आईएमएक्स471 सेंसर होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here