11GB RAM की ताकत के साथ नया ओपो मोबाइल OPPO F19s इंडिया में हुआ लॉन्च, कीमत है 19990 रुपये

Join Us icon

OPPO ने कई दिनों के इंतजार के बाद आज आखिर इंडिया में अपना नया ‘एफ’ सीरीज़ स्मार्टफोन OPPO F19s लॉन्च कर दिया है। यह ओपो मोबाइल कंपनी की ओर से 19,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो आने वाली 3 अक्टूबर से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह ओपो फोन OPPO F19s 6GB RAM, 6.43 इंच डिसप्ले और Qualcomm Snapdragon 662 चिपसेट के साथ 5000mAh Battery, 48MP Rear और 16MP Front Camera सपोर्ट करता है।

OPPO F19s की Specification

ओपो एफ19एस स्मार्टफोन कंपनी की ओर से पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। ओपो ने अपना नया फोन एमोलेड पैनल पर बनाया है जो इन-डिसप्ले फिंगप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। OPPO F19s का डायमेंशन 16.03×7.38×0.795cm, वज़न 175ग्राम और स्क्रीन रेशियो 90.8% प्रतिशत है।

OPPO F19s को एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 11 के पर पेश किया गया है जिसमें 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 610जीपीयू सपोर्ट करता है। इंडियन मार्केट में यह फोन 6 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 5जीबी एक्सटेंडेड रैम मैमोरी भी सपोर्ट करता है। इस फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। यह भी पढ़ें : एक और सस्ता Xiaomi Phone आ रहा है इंडिया, Redmi Note 10 Lite नाम के साथ होगा लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए OPPO F19s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OPPO F19s Launched in India at Rs 19990 Price sale offer specs feature

OPPO F19s एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो SuperVOOC 2.0 तकनीक सपोर्ट करता है। इस नए ओपो मोबाइल को 19,990 रुपये की कीमत पर Glowing Black और Glowing Gold कलर में खरीदा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here