Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 680 प्रोसेसर, 64MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च

Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64MP होगा।

Join Us icon

Oppo भारत में Oppo F21 Pro सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। ओप्पो भारत में Oppo F21 Pro 4G और Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जो कि 12 अप्रैल को लॉन्च होने हैं। ओप्पो के अपकमिंग Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन हाल ही में इंडोनेशिया में लॉन्च हुए Oppo Reno7 4G का रिब्रांड वर्जन होगा। लॉन्च से ठीक पहले टिपस्टर सुधांशु अंबोर ने ओप्पो के अपकमिंग Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है, जिससे यह कंफर्म होता है कि भारत में लॉन्च होने वाला Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन Oppo Reno7 4G का रिब्रांड वर्जन है।

Oppo F21 Pro 4G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन को 6.43-इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। ओप्पो का यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU दिया जाएगा। क्वालकॉम के इस प्रोसेसर के साथ मिड रेंज Redmi Note 11, Realme 9i, Samsung Galaxy A23 स्मार्टफ़ोन लॉन्च किए जा चुके हैं।

Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64MP होगा। इस फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP माइक्रोलेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। ओप्पो के इस फोन में सेल्फी कैमरा 32MP का होगा जो कि Sony IMX709 सेंसर है।

ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन के साइज की बात करें तो यह 159.9 × 73.2 × 7.55 और इसका वजन 175 ग्राम का है। Oppo F21 Pro स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह सनसेट ऑरेंज और कॉस्मिक ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : XIaomi MIX Fold 2 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 8 Gen1+ प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ कर सकता है एंट्री

ओप्पो का यह फोन फाइबरग्लास लेदर डिजाइन के साथ आता है। ओप्पो का अपकमिंग फोन एंड्रयॉड 12 पर बेस्ड ColorOS 12.1 पर रन करेगा। Oppo को लेकर खबर है कि कंपनी F21 Pro 4G स्मार्टफोन के बाद जल्द ही Oppo F21 Pro 5G को भी लॉन्च कर सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन का भारत में प्रोडक्शन शुरू, इन खूबियों के साथ जल्द होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy F23 कैमरा रिव्यू

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here