ओपो ने लॉन्च किया एफ3 लाइट, जानें कीमत फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

टेक बाजार में कहा जाता है कि यहां सबसे पहले नाम बिकता है और उसके बाद काम बिकता है। खैर यह कितना सच है कितना झूठ इस पर तो कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। लेकिन अपने सेल्फी सेट्रिंक स्मार्टफोन्स के लिए विश्वभर में नाम कमा चुकी कंपनी ओपो ने नाम बिकने वाली बात के लगभग सच कर ही​ दिखाया है। ओपो ने अपने हिट स्मार्टफोन एफ3 के एक और वेरिएंट को एफ3 लाइट के नाम के साथ वियतनाम में लॉन्च किया है और अहम बात यह है कि वियतनाम में लॉन्च किया गया यह फोन 10 महीने पहले ए57 नाम से भारत में लॉन्च किया जा चुका है।

मी6 का सस्ता वर्ज़न ला रही है कंपनी, 4जीबी रैम के साथ होगा लॉन्च

ओपो एफ3 लाइट यानि ए57 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है। इस फोन में 5.2-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन कलर ओएस 3.0 आधारित एंडरॉयड मार्शमेलो पर पेश किया गया है जो 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर रन करता है।

oppo-f3-lite-2

कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 505जीपीयू दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है तथा इसके बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगा​पिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

नुबिया ने लॉन्च किए दो बेहद ही ताकतवर फोन, जिनमें हैं 4-4 कैमरे

ओपो एफ3 लाइट के होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डुअल सिम सपोर्टिड इस फोन में वोएलटीई के साथ ही क्नेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी जैसे फ़ीचर्स शमिल किए गए है तथा पावर बैकअप के लिए 2,900 एमएएच की बैटरी दी गई है। वियतनाम में ओपो के इस फोन को भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 15,600 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।