
आप बाहर गए हैं और अपना डीएसएलआर घर पर ही भूल आए हैं ऐसी परिस्थितियों के लिए ही कैमरे से लैस मोबाईल फोन का ईजाद हुआ। कैमरे वाले मोबाईल फोन की शुरूआत के बाद अच्छी क्वॉलिटी की फोटोज़ के लिए तकनीकों का विस्तार हुआ और हाई रेज्ल्यूशन सेंसर वाले कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन बनने लगे। आज के वक्त में स्मार्टफोन कैमरे किसी श्रेणी में कम नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर सेल्फी के बढ़ते क्रेज ने स्मार्टफोन्स की अलग ही श्रेणी बना दी और सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन आने लगे। इस श्रेणी के बेहतरीन स्मार्टफोन्स का निर्माता है ओपो।
सिर्फ सेल्फी नहीं बल्कि अब ग्रुप सेल्फी का भी है ट्रेंड, भारत में ओपो ने किया सर्वे
ओपो की सेल्फी सेंट्रिक ‘एफ’ सीरीज़ सेल्फी के दिवानों के लिए खास है। 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुए एफ1 प्लस ने पिछले साल काफी नाम कमाया, जिसके बाद कंपनी एफ3 प्लस के रूप में इस फोन के उन्नत वर्जन को पेश करना चाह रही थी। वहीं आज ओपो ने घोषणा कर दी है कि वह आगामी 23 मार्च को अपनी एफ सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन पेश करेगी, और इस नए फोन की ब्रांड एम्बेसडर होगी दीपिका पाडुकोण।
The ravishing @deepikapadukone is OPPO's new Brand Ambassador! Welcome to the new era of 'Dual Selfie Camera' – #OPPOF3Plus
#SelfieExpert pic.twitter.com/EEBrnZ6wqx— OPPO Mobile India (@oppomobileindia) March 17, 2017
इस टीज़र में आप देख सकते हैं कि दीपिका ने एक खुद की सेल्फी ली है और अपने फ्रैंड्स के साथ एक ग्रुप सेल्फी। ओपो के अनुसार एफ3 प्लस डुअल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा। इसलिए कहा जा सकता है कि डुअल फ्रंट कैमरे और ग्रुप सेल्फी में कुछ ताल्लुक हो सकता है।
चर्चा के अनुसार एफ3 प्लस कोर्निग गोरिल्ला ग्लास 5 से लैस 6-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित हो सकता है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर पर कार्य करेगा। इसमें 4जीबी की रैम और 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
हालांकि ओपो एफ3 प्लस वास्तव में क्या खास लाने वाला है, उसके लिए फोन के लॉन्च का इंतजार करना होगा।


















