
OPPO अपने फैंस के लिए तगड़ा तोहफा लेकर आई है। एक ओर जहां मोबाइल फोन महंगे हो रहे हैं वहीं, इस ब्रांड ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन F33 Pro को 4,100 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। यह मोबाइल आज 23 अप्रैल से इंडिया में पहली बार बिकेगा और पहले ही दिन कंपनी इस 5जी फोन पर 10% की छूट दे रही है। इस 50MP Selfie कैमरा, 7000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर और 8GB RAM वाले 5G फोन का प्राइस, ऑफर, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO F33 Pro 8GB RAM वाला 5G फोन है जिसे 128GB और 256GB स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है। ये दोनों मेमोरी वेरिएंट 37,999 रुपये और 40,999 रुपये में लॉन्च हुए थे। सेल शुरू होते ही कंपनी इस मोबाइल पर 10 प्रतिशत का डिस्कांउट ऑफर ले आई है जिसका फायदा ओपो इंडिया, अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य ऑनलाइन व ऑफलाइन चैनल्स पर भी उठाया जा सकता है।
डील के तहत 37,999 रुपये वाले 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट पर 3,800 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। छूट के साथ यह वेरिएंट 34,199 रुपये में (37999-3800) खरीदा जा सकता है। इसी तरह 256जीबी मेमोरी वाला फोन परचेज करने वाले ग्राहकों को 4,100 रुपये का भारी डिस्काउंट मिलेगा। छूट के साथ इस वेरिएंट का ऑफर प्राइस 36,899 पड़ेगा।
देखा जाए तो ओपो फोन पर मिल रही डील में 256GB Memory वाले फोन को 128GB वेरिएंट के लॉन्च प्राइस से भी सस्ते रेट पर पाया जा सकता है। बैंक कार्ड्स के साथ ही यूपीआई पेमेंट करने पर भी ग्राहकों को यह डिस्काउंट प्राप्त होगा। वहीं अपने फैंस को कंपनी 180 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है। वहीं अगर आप OPPO F33 Pro के साथ कंपनी के Enco Buds3 Pro+ भी खरीदने हैं तो उसपर भी 1,500 रुपये की छूट मिल जाएगी।
ओपो एफ33 प्रो 5जी फोन को Dynamic 3D Depth टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है जिसके चलते बैक पैनल पर लेयर्ड विजुअल इफेक्ट बनता है और यह लाइट के साथ रंग भी बदलता नजर आता है। यह फोन 360-डिग्री आर्मर बॉडी, एयरोस्पेस-ग्रेड एलॉय और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आया है जो बेहद तगड़ी मजबूती प्रदान करता है। फोन जमीन पर गिरेगा या पत्थर से टकराएगा, तो भी सुरक्षित रहेगा। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP66, IP68 और IP69K रेटिंग से लैस किया गया है। यह हाई-प्रेशर वाटर जेट और 85 डिग्री तक का गर्म लिक्विड झेल सकता है।
परफॉरमेंस के लिए OPPO F33 Pro स्मार्टफोन 6नैनोमीटर प्रोसेस पर बने MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट पर काम करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 6,51,333 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। लंबे गेमिंग सेशन और हैवी परफॉर्मेंस के दौरान डिवाइस को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 4289mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। Trinity Engine और LPDDR4X RAM मिलकर स्मूथ परफॉर्मेंस और फास्ट मल्टीटास्किंग देने में मदद करते हैं।
ओपो एफ33 प्रो 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाला फोन है। मोबाइल के फ्रंट कैमरा में 100° फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। वहीं स्मार्टफोन के बैक पैन पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम लेंस लगा है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1400निट्स हाई ब्राइटनेस वाली 6.57-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन लगी है। पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है।















