OPPO F35 series इंडिया लॉन्च कंफर्म! इसी महीने आएंगे नए और पावरफुल ओपो मोबाइल

ओपो एफ सीरीज की नई जेनरेशन भारतीय बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार है। कंपनी बेहद जल्द OPPO F35 series इंडिया में लॉन्च करने जा रही है। ब्रांड की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है कि इसी महीने यानी सितंबर में ओपो एफ35 सीरीज के फोन इंडिया में लॉन्च कर दिए जाएंगे। ब्रांड की ओर अपकमिंग सीरीज का टीज़र जारी कर दिया गया है और अब लॉन्च डेट अनाउंस होने का इंतजार है।
OPPO F35 series इंडिया लॉन्च डिटेल
ओपो एफ35 सीरीज इंडिया में लॉन्च होने वाली है जिसे इसी महीने सितंबर में बाजार में उतार दिया जाएगा। कंपनी ने अभी सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोंस का नाम तो नहीं बताया है लेकिन उम्मीद है कि सीरीज में OPPO F35 और OPPO F35 Pro लॉन्च किए जा सकते हैं। ब्रांड द्वारा शेयर की गई टीज़र इमेज में फोन को Orange कलर में दिखाया गया है जो राउंड ऐज वाला है। अब लॉन्च डेट का इंतजार हो रहा है।
OPPO F35 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
कंफर्म तो नहीं है लेकिन चर्चा है कि ओपो एफ35 प्रो 10000mAh बैटरी वाला फोन बनकर आ सकता है। इंडिया में अभी तक कोई भी ओप्पो मोबाइल इतनी बड़ी बैटरी पर लॉन्च नहीं हुआ है। वहीं डिवाइस को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग और reverse चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है। OPPO F35 Pro मिलिट्री ग्रेड बॉडी और IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है।
प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 डुअल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। OPPO F35 Pro 5G को 6.78-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी मिल सकती है।
OPPO F35 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
ओपो एफ35 5जी फोन की बात करें तो इस फोन में भी Qualcomm Snapdragon 4 सीरीज का चिपसेट दिए जाने की जानकारी लीक्स में सामने आई है। मजबूती के मामले में यह स्मार्टफोन भी सीरीज के प्रो मॉडल जैसा ही बताया जा रहा है जिसमें IP69K रेटिंग मिलेगी। यानी डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के साथ ही यह मोबाइल गर्म चाय और तेल जैसे लिक्विड से भी सुरक्षित रह सकेगा।
OPPO F35 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 8000mAh बैटरी दी जा सकती है। लीक्स के अनुसार यह अपकमिंग 5जी फोन 6.57-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें भी 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बहरहाल OPPO F35 और OPPO F35 Pro की कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।