OPPO F35 सीरीज का पोस्टर लीक, 10,000mAh बैटरी और 45 हजार रुपये तक कीमत आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/oppo-f35-pro-leak.jpg

OPPO जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी F35-सीरीज के तहत नए स्मार्टफोन पेश करेगा। इसे लेकर पहले ही टीजर सामने आ चुका है। इसी बीच OPPO F35 लाइनअप से जुड़ा एक मार्केटिंग पोस्टर टिप्सटर के जरिए ऑनलाइन लीक हुआ है। पोस्टर में फोन का डिजाइन और टैगलाइन देखने को मिलती है। यही नहीं सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशंस और कीमत की जानकारी भी सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

OPPO F35 सीरीज का मार्केटिंग पोस्टर लीक

टिप्सटर देबयान रॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर OPPO F35 सीरीज का कथित मार्केटिंग पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में सीरीज के लिए ‘Beyond Perfection’ टैगलाइन का उपयोग किया गया है। इसमें स्टाइलिश डिजाइन, पावरफुल परफॉरमेंस और स्मार्ट डेली एक्सपीरियंस जैसे फीचर्स होने की जानकारी है।

OPPO F35 Series is launching soon in India 🇮🇳 ‼️

Dimensity 6300 : ~40K‼️
Snapdragon 4 Gen 5 : ~45K‼️

Others :
• Big ~10000mAh🔋
• 50MP Selfie
• Horizontal camera deco on both
• 120Hz flat Amoled panel pic.twitter.com/oHb0RHTEtX

— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) September 12, 2026

पोस्टर में दो स्मार्टफोन दिखाई दे रहे हैं। दोनों फोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन नजर आता है, जबकि इनके रियर कैमरा मॉड्यूल का लेआउट अलग-अलग है। हालांकि, पोस्टर में फोन के नाम और सभी स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

OPPO F35 और F35 Pro की संभावित कीमत

लीक में OPPO F35 सीरीज के दो मॉडल की संभावित कीमत और प्रोसेसर की जानकारी दी गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी इनकी कीमत कंफर्म नहीं की है। बताया गया है कि OPPO F35 में MediaTek Dimensity 6300 चिपट के साथ आ सकता है। इसकी संभावित कीमत करीब 40,000 रुपये हो सकती है।

यदि OPPO F35 Pro की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट लगाया जा सकता है और इसकी संभावित कीमत करीब 45,000 रुपये रखी जा सकती है। हालांकि फोन के सटीक नाम अभी सामने नहीं आए हैं। कंपनी की पिछली F सीरीज को देखते हुए ये डिवाइस OPPO F35 और OPPO F35 Pro नाम से लॉन्च हो सकते हैं।

OPPO F35 सीरीज स्पेसिफिकेशंस संभावित

लीक के अनुसार, OPPO F35 सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। हालांकि, स्क्रीन का साइज, रिजॉल्यूशन और पीक ब्राइटनेस जैसी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

OPPO F35 सीरीज में 50MP सेल्फी कैमरा मिलने की बात कही गई है। रियर पैनल पर दोनों डिवाइस में हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। कैमरा सेंसर और अन्य फोटोग्राफी फीचर्स की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

बैटरी के मामले में OPPO F35 सीरीज खास हो सकती है। टिप्सटर के अनुसार, फोन में करीब 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो इस साइज की बैटरी के साथ के ये फोंस लंबा बैकअप चाह रहे ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि OPPO F35 सीरीज के फोंस चीन में लॉन्च हुए OPPO A7 Pro लाइनअप के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। चीन में लॉन्च हुए OPPO A7 Pro में MediaTek Dimensity 6360 चिपसेट दिया गया है। जिसे Dimensity 6300 का रीब्रांडेड वर्जन बताया गया है। वहीं, OPPO A7 Pro Max में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिलता है। यही प्रोसेसर OPPO F35 सीरीज के संभावित मॉडल्स में बताए गए हैं। इसलिए अनुमान है कि Dimensity 6300 वाला मॉडल OPPO F35 और Snapdragon 4 Gen 5 वाला मॉडल OPPO F35 Pro हो सकता है।

OPPO F35 सीरीज कब हो सकती है लॉन्च

फिलहाल OPPO ने F35 सीरीज को लेकर सिर्फ शुरुआती टीजर शेयर किया है। जबकि मार्केटिंग पोस्टर, कीमत और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी जानकारी सामने आने से लगता है कि यह लाइनअप इसी महीने आ सकता है। हालांकि असल ऐलान के लिए हमें वेट करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।