26 अक्टूबर को लॉन्च होगा ओपो का सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन एफ5

Join Us icon

अपने सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन्स के साथ ओपो टेक बाजार में नाम कमा चुकी है। ओपो के फोन खासतौर पर युवाओं को लुभाते हैं। पिछले कुछ समय से ओपो के आगामी स्मार्टफोन एफ5 की फोटोज़ भी अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में हलचल मचाए हुए हैं। वहीं अब ओपो की ओर से आधिकारिक घोषणा कर दी गई है कि ओपो एफ5 स्मार्टफोन 26 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

8-इंच स्क्रीन और 5,000एमएएच बैटरी के साथ सैमसंग गैलेक्सी टैब ए (2017) लॉन्च

ओपो ने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से एफ5 की लॉन्च तारीख की जानकारी दी है। हालांकि ओपो के इस फोन की कीमत क्या होगाी तथा यह किन स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा, इसे लेकर कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

ओपो एफ5 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार इस फोन में 2880×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडीप्लस डिसप्ले देखने को मिलेगीा। यह फोन कलर ओएस आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया जा सकता है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करेगा। फोन को 4जीबी या 6जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है तथा फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

256जीबी स्टोरेज पर लॉन्च होगा हुआवई मेट 10, लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

फोटोग्राफी के लिए इसमें बैक पैनल पर एक 20-मेगा​पिक्सल का कैमरा तथा फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। आपको बता दें कि ओपो एफ5 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसके रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा रहा है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन और कीमत के लिए 26 अक्टूबर का इंतजार किया रहा है।