
ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स और बड़ी स्क्रीन से लैस गैलेक्स टैब ए को पेश करने वाली सैमसंग ने अपने इस दमदार डिवाईस का एक और वर्ज़न आज भारत में पेश कर दिया है। सैमसंग ने अपने इस लेटेस्ट टैबलेट गैलेक्सी टैब ए(2017) को भारत में 17,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है, जो आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन प्लेटफार्म पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।
6जीबी रैम वाला शाओमी मी मिक्स 2 लॉन्च, इसमें है बेज़ल लेस डिसप्ले और सबसे ताकतवर प्रोसेसर
सैमसंग गैलेक्सी टैब ए(2017) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी ने इसे 1200×800 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 8-इंच की डब्ल्यूएक्सजीए टीएफटी डिसप्ले पर पेश किया है। यह टैब एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है जो 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इस टैबलेट में 2जीबी की रैम दी गई है तथा टैब की इंटरनल स्टोरेज 16जीबी की है। टैबलेट की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
4जी और मोबाईल के बाद अब बैंकिंग सेक्टर में तहलका मचाने की तैयारी में जियो
गैलेक्सी टैब ए का नया संस्करण 4जी सपोर्ट करता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। सैमसंग का यह डिवाईस बिक्सबे और होम मोड फीचर के साथ यूजर एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बनाता है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी टैब ए(2017) को 17,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।





















