पॉप-अप कैमरे वाला नया फोल्डेबल फोन ला सकता है Oppo

Join Us icon

Oppo काफी समय से अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नई टेक्नोलॉजी और डिजाइन को पेश कर रही है। वहीं, अब कंपनी अपने स्मार्टफोन का डिजाइन को एकदम अलग तरह से पेश करने की प्लानिंग कर रही है। दूसरी कंपनियों की तरह ही ओप्पो का फोकस अब फोल्डेबल फोन पर है। सैमसंग और हुआवई पहले ही अपना फोल्डेबल फोन ला चुकी हैं।

वहीं, अब शाओमी, ऐप्पल समेत दूसरी कंपनियां फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी में हैं। इसी बीच ओप्पो खास तरह का फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी कर रही है। ओप्पो, पॉप-अप कैमरे वाला फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी में है। इसका मतलब है कि ओप्पो के फोल्डेबल फोन का फ्रंट कैमरा मोटोराइज्ड होगा। जैसे ही आप सेल्फी के लिए कैमरे के आइकन पर क्लिक करेंगे, फोल्डेबल फोन का फ्रंट कैमरा बाहर आ जाएगा।


Oppo ने अपने फोल्डेबल फोन के लिए अक्टूबर 2018 में वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस (WIPO) में पेटेंट फाइल किया था, जो हाल में पब्लिश हुआ है। लिस्टिंग से Oppo के फोल्डेबल फोन के कुछ और फीचर सामने आए हैं। इसे भी पढ़ें: Oppo ला रहा है हटके सेल्फी कैमरे डिजाइन वाला स्मार्टफोन

पेंटेंट लिस्टिंग के अनुसार इस फोल्डेबल फोन में इमर्सिव फुल-स्क्रीन डिजाइन होगा। साथ ही फोन का पॉप-अप कैमरा भी खास होगा। ओप्पो के फोल्डेबल फोन में पॉप-अप कैमरे को कुछ इस तरह फिट किया जाएगा कि फोल्ड और अनफोल्ड होने पर यूजर पॉप-अप कैमरे का इस्तेमाल कर सकें। यानी, यूजर फोन के खुला होने या बंद होने पर भी पॉप-अप कैमरा का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसे भी पढ़ें: Oppo K1 हुआ 2,000 रुपए सस्ता, जानें अब क्या है नया प्राइस

पेटेंट के अनुसार Oppo के फोल्डेबल फोन में 3.5एमएम का ऑडियो जैक होगा। वहीं, रेंडर से पता लगता है कि सेल्फी के लिए दिए गए पॉप-अप कैमरा सेटअप में 2 सेंसर होगा। यानी, पॉप-अप कैमरा सेटअप में 2 कैमरे लगे होंगे। लेकिन, फिलहाल कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here