OPPO Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च से पहले MIIT सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

OPPO इन दिनों अपने पहले फोल्डेबल मोबाइल फोन पर काम कर रहा है। पिछले काफी समय से ओप्पो के फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में लीक रिपोर्ट्स सामने आ रहे हैं। OPPO के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन अब MIIT सर्टिफिकेशन में मॉडल नंबर PEUM00 के साथ स्पॉट किया गया है। यह फोल्डेबल फोन ओप्पो का पहला मास-प्रोड्यूस्ड कमर्शियल फोल्डेबल फोन होगा। OPPO के इस फ़ोन में स्क्रॉल स्क्रीन दिया जाएगा। इस स्क्रीन टेक्नोलॉजी के आधार पर इस फ़ोन को बड़े पैमाने पर उत्पादन करना संभव नहीं होगा। हालांकि टेक्नोलॉजी के साथ अब फोल्डेबल स्क्रीन को इम्पलीमेंट करना आसान हो गया है और स्मार्टफ़ोन निर्माता कंपनियां इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं।

ओप्पो के फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसे OPPO Find N के नाम से पेश किया जा सकता है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO के हाइस्ट-एंड Find ब्रांड का स्मार्टफोन होगा। ओप्पो के इस स्मार्टफोन के फोल्डेबल मैकेनिज्म की बात करें तो इसमें इंटरनल फोल्डिंग स्क्रीन दी जाएगी। स्क्रीन को अनफोल्ड करने पर डिस्प्ले का साइज 7.1 इंच है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2K और रिफ्रेश रेट 120Hz है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में LTPO एडेप्टिव रिफ्रेश टेकनोलॉजी इस्तेमाल की जाएगी, जो कंटेंट और इस्तेमाल के मुताबिक डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट को ऑटोमेटिकली स्विच करता है। एडेप्टिव रिफ्रेश रेट टेकनोलॉजी बैटरी बैकअप को बढ़ाने में मदद करता है।

peum00

OPPO Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसे क्वालकॉम के सबसे दमदार Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। क्वालकॉम का यह चिपसेट कंपनी के पिछले फ्लैगशिप Snapdragon 888+ चिपसेट का सक्सेसर है। ओप्पो के फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (50MP IMX766 +16MP IMX481 +13MP S5K3M5) दिया जाएगा। इस फोन के कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन OPPO Reno 6 series की तरह होगा। इस फोन साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

News Source – My Fix Guide 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here