OPPO Find X10 को BIS पर मिली मंजूरी, Find X10 Pro Max का डिजाइन लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/oppo-find-x9s-pro-screen.jpg

OPPO अपने Find X10 Series स्मार्टफोन को इस महीने चीन में पेश कर सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले OPPO Find X10 को भारत की BIS लिस्टिंग में देखा गया है। जिससे भारत में इसके आने की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं, लाइनअप का Oppo Find X10 Pro Max भी लीक रेंडर्स में सामने आया है। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

OPPO Find X10 BIS सर्टीफिकेशन

OPPO का नया स्मार्टफोन CPH2911 मॉडल नंबर के साथ भारत की BIS वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। यही मॉडल पहले EEC, Indonesia के TKDN और Thailand के NBTC प्लेटफॉर्म में भी नजर आ चुका है। NBTC लिस्टिंग से इसका नाम OPPO Find X10 होने की पुष्टि हुई है। हालांकि BIS साइट से फोन के फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह भारत में फोन के लॉन्च का संकेत है।

Oppo Find X10 Pro Max डिजाइन लीक

लॉन्च से पहले OPPO Find X10 Pro Max के कुछ रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। इनमें फोन के पीछे ऊपर की तरफ एक बड़ा हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। इसके अंदर एक स्क्वायर-शेप हिस्सा है। जिसमें तीन बड़े कैमरा लेंस नजर आते हैं। इसके साथ अलग सेंसर और सर्कुलर LED flash भी दिया गया है।

लीक तस्वीरों में फोन का वाइट कलर Hasselblad ब्रांडिंग के साथ दिखाई देता है, जबकि एक ब्लू वैरियंट भी नजर आया है। हालांकि, OPPO ने अभी इस डिजाइन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Oppo Find X10 Pro Max स्पेसिफिकेशंस संभावित

Oppo Find X10 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप हो सकता है। लीक के मुताबिक फोन में तीन 200MP कैमरे दिए जा सकते हैं। इनमें प्राइमरी, ultra-wide और periscope telephoto कैमरा शामिल हो सकते हैं।

प्राइमरी कैमरा में Samsung का 1/1.3-inch ISOCELL HPC सेंसर उपयोग किए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा कलर्स को ज्यादा सटीक दिखाने के लिए 3MP मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी मिल सकता है। वहीं, फ्रंट में 50MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार OPPO Find X10 Pro Max में 6.78 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।

Oppo Find X10 Pro Max फोन में MediaTek का अगली पीढ़ी का 2nm Dimensity 9600 Pro चिप दिया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 17 पर आधारित ColorOS 17 के साथ आ सकता है। हालांकि, ये सभी खूबियां अभी आधिकारिक नहीं हैं।

OPPO Find X10 Series मॉडल्स संभावित

रिपोर्ट्स के अनुसार OPPO Find X10 सीरीज में Find X10E, Find X10 और Find X10 Pro Max मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अलग-अलग रिपोर्ट्स में लाइनअप को लेकर कुछ अंतर देखने को मिला है और कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर सभी मॉडल के नाम की पुष्टि नहीं की है। इसलिए आगे के अपडेट के वेट करना सही होगा। 91मोबाइल्स के साथ आगे की जानकारी के लिए बने रहें।