200MP कैमरा और Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर के साथ OPPO Find X10 Pro Max लॉन्च

ओपो के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज पेश हो गई है। बीते दिनों चीन में फाइंड एक्स10 सीरीज को पेश करने के बाद कंपनी ने इसे ग्लोबल मार्केट और इंडिया में अनाउंस कर दिया है। सीरीज के तहत OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max लॉन्च हुए हैं। इसी सीरीज के बड़े मॉडल यानी ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO Find X10 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स
ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 17 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया गया है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का सबसे नया और पावरफुल ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 4.55गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। स्मूथ गेमिंग ग्राफिक्स के लिए इस सीपीयू में G2-Ultra NX GPU भी शामिल है।
OPPO Find X10 Pro Max 5G फोन में 2772 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच 1.5K डिस्प्ले लगाई गई है। यह LTPO AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन को 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए कोर्निंग गोरिल्ला Glass Victus 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।
फोटोग्राफी में माहिर ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लाया गया है। इसमें एफ/1.5 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.1 अपर्चर वाले 200 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाले 200 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Find X10 Pro Max स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 8000mAh बैटरी लगाई गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। कंपनी के दावेनुसार यह फुल चार्ज के बाद तकरीबन 26 घंटे का वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम दे सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SuperVOOC Flash Charge तकनीक के साथ ही 50W wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
OPPO Find X10 Pro Max स्मार्टफोन को SGS 5 स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस बॉडी पर बनाया गया है जिसके चलते मोबाइल की बॉडी पर डेंट या खरोंच नहीं पड़ेगी। वहीं फोन को डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन को Wi-Fi 7, Bluetooth 6.2 और NFC से लैस किया गया है।