200MP के 3 कैमरों के साथ इसी महीने लॉन्च होगी Oppo Find X10 Series, ब्रांड ने किया कंफर्म

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/oppo-find-x10-series-200mp-camera-launch-september-confirmed.jpg

Oppo ने अपनी नई Find X10 Series का लॉन्च इसी महीने चीन में कंफर्म कर दिया है। साथ ही कंपनी ने अपकमिंग सीरीज के कैमरा सेटअप को लेकर अहम जानकारियां भी शेयर की हैं। इस लाइनअप के Oppo Find X10 और Find X10 Pro Max में कंपनी का नया Hasselblad सुपर क्लियर कैमरा सिस्टम देखने को मिलेगा। जिसे ज्यादा नेचुरल और डिटेल्ड तस्वीरें लेने के लिए उपयोग किया जाएगा। खास बात यह है कि Find X10 Pro Max में तीन 200MP कैमरे दिए जाएंगे। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Oppo Find X10 सीरीज कैमरा डिटेल्स

Oppo Find X10 में Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया डुअल 200MP कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वहीं, Find X10 Pro Max को और ज्यादा प्रीमियम कैमरा हार्डवेयर के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें तीन 200MP कैमरे मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि बड़े सेंसर और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों का उपयोग करने से तस्वीरों में डिटेल्स को बेहतर तरीके से कैप्चर किया जा सकेगा।

कंपनी कैमरा प्रोसेसिंग को भी ज्यादा नेचुरल बनाने की कोशिश कर रही है। इसका लक्ष्य ऐसी तस्वीरें देना है जिनमें जरूरत से ज्यादा शार्पनेस, आर्टिफिशियल टेक्सचर या स्किन पर ओवर-प्रोसेसिंग देखने को न मिले।

Oppo Find X10 Series में कंपनी की दूसरी पीढ़ी का Danxia Color Restoration Lens भी देखने को मिलेगा। Oppo के अनुसार, यह सिस्टम 24 सैंपलिंग चैनल और 15-स्टॉप डायनैमिक रेंज के साथ काम करेगा। जिससे आसपास मौजूद लाइट और अलग-अलग रंगों को ज्यादा सटीक तरीके से कैप्चर किया जा सकेगा।

Oppo Find X10 Series में LUMO Native Light and Shadow Engine भी पेश किया जा रहा है। यह सिस्टम फोटो में लाइट और शैडो के बीच बेहतर बैलेंस बनाए रखने के लिए होगा ।

बैक लाइट यानी बैक से ज्यादा लाइट आने वाली स्थिति में इसका फायदा खास तौर पर देखने को मिल सकता है। ऐसी कंडीशन में जहां सामान्य कैमरे में चेहरे का डिटेल कम हो जाता है। LUMO Engine बेहतर फेशियल डिटेल बनाए रखने में मदद कर सकता है।

Oppo ने फोन के रियर कैमरा डिजाइन की शुरुआती झलक भी शेयर है। सामने आए पोस्टर के मुताबिक, Find X10 Pro Max में बड़ा हॉरिजॉन्टल कैमरा आइलैंड दिया गया है। जिसके कॉर्नर्स राउंडेड हैं। कैमरा मॉड्यूल में स्टेप्ड रेक्टेंगुलर डिजाइन देखने को मिलता है।

प्राइमरी कैमरा सेक्शन में तीन कैमरा ओपनिंग दिखाई देती हैं। जबकि चौथा सर्कुलर एरिया दाईं तरफ अलग से मौजूद है। इससे फोन का रियर डिजाइन पिछले Find X-Series मॉडल्स की तुलना में अलग नजर आता है।

Oppo Find X10 series संभावित डिटेल्स

टिप्स्टर Digital Chat Station ने Find X10 Pro Max के कैमरा सेटअप को लेकर कुछ और जानकारी शेयर की है। उनके अनुसार, फोन में बड़े सेंसर वाला 200MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इस कैमरे का फोकल लेंथ 70mm और अपर्चर f/2.1 बताया गया है। इसके साथ टेलीफोटो मैक्रो फोटोग्राफी का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। अगर ये जानकारी सही साबित होती है, तो Find X10 Pro Max का कैमरा सेटअप मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन से अलग हो सकता है।

इस सीरीज में आने वाले Find X10 और Find X10 Pro Max स्मार्टफोन Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर भी नजर आ चुके हैं। जहां इनके प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी सामने आई थी। लिस्टिंग के अनुसार, दोनों फोन में अलग-अलग MediaTek Dimensity 9-Series चिपसेट दिए जा सकते हैं। हालांकि, Oppo ने अभी फुल स्पेसिफिकेशंस नहीं बताए हैं।

Oppo Find X10 Series सितंबर में चीन लॉन्च होगी। जिसके बाद ग्लोबल सहित भारत में भी एंट्री संभव है। यदि आप मोबाइल फोटोग्राफी के शौकीन है और प्रीमियम बजट वाला फोन देख रहे हैं तो इस श्रृंखला के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।