Oppo Find X2 Pro और X2 को मिला BIS सर्टिफिकेशन्स, इंडिया में हो सकता है लॉन्च

Oppo नई Find X सीरीज को पेश करने की तैयारी में दिखाई दे रही है। काफी समय से इस नई सीरीज के फोन्स को लेकर जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, Find X2 Pro को इंडिया और थाईलैंड में सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इसके अलावा Oppo Find X2 को थाईलैंड में सर्टिफिकेशन मिला है। दोनों ही Find X-सीरीज फोन्स कंपनी द्वारा साल 2018 में पेश किए गए Oppo Find X हैंडसेट के अपग्रेडेड वर्जन होंगे।
वहीं, Oppo ने पुष्टी की थी कि कंपनी थर्ड क्वार्टर में Find X2 को इस साल पेश करेगी। कुछ समय पहले एक लीक सामने आया था कि, जिसके अनुसार फोन में 65 वॉट सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। इस हाई-स्पीड वायर्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी है को कंपनी Reno Ace स्मार्टफोन में सबसे पहले जे चुकी है।
थाईलैंड के राष्ट्रीय प्रसारण और दूरसंचार आयोग (एनबीटीसी) की वेबसाइट पर ओप्पो फाइंड एक्स 2 प्रो को मॉडल नंबर CPH2025 के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं, फाइंड एक्स 2 को मॉडल नंबर CPH2023 के साथ लिस्ट किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट पर दोनों ओप्पो फोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है।
I don’t usually share certification “leaks” because some others take pride in “leaking them”. However, OPPO Find X2 and Find X2 Pro monikers have now been confirmed! And the OPPO Find X2 Pro has been certified by BIS, pointing towards an imminent launch in India. pic.twitter.com/3rWSFPZ8ZR
— Ishan Agarwal (@ishanagarwal24) January 29, 2020
NBTC लिस्टिंग के अलावा फोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) पर भी देखा गया है। टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने BIS सर्टिफिकेशन का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें CPH2025 और CPH2035 मॉडल नंबर को स्पॉट किया गया है। उम्मीद की जा सकती है कि यह मॉडल नंबर Find X2 Pro के अपग्रेडेड वर्जन होंगे।
हालांकि, बीआईएस डाटाबेस पर सामने आई लिस्टिंग भारत के लॉन्च की गारंटी नहीं देती है, लेकिन, यह बताता है कि फोन वर्तमान में देश में टेस्टिंग पर है और जल्द ही बाजार में डेब्यू कर सकता है। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo Find X2 में सोनी की लेटेस्ट इमेज सेंसर टेक्नोलॉजी शामिल होगी। इसमें बेहतर लाइट सेंसिटिविटी और फोकस के लिए बड़ा सेंसर होगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार Find X2 ओपो का 5G स्मार्टफोन होगा। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 पर लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Fined X2 में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले देखने को मिल सकती है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि इस फोन में 65वॉट की फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी दी जाएगी।