
OPPO से जुड़े कई लीक्स अभी तक सामने आ चुके हैं जिसमें ‘फाइंड सीरीज़’ के आगामी स्मार्टफोंस OPPO Find X2 और Find X2 Pro की जानकरी दी गई है। इन तमाम लीक्स पर लगाम लगाते हुए आज ओपो ने फाइंड एक्स2 सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा कर दी है। OPPO ने ऑफिशियल कर दिया है कि कंपनी आने वाली 22 फरवरी को टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए Find X2 सीरीज़ को पेश करने जा रही है। ओपो इस सीरीज़ को मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस MWC 2020 के शुरू होने से पहले ही दुनिया के सामने पेश कर देगी जो बाद में विश्व के बाजारों में दस्तक देगी।
Oppo Find X2 की लॉन्च डेट के अलावा कंपनी ने अभी फोन की स्पेसिफिकेशन्स को पर्दे में ही रखा है। ओपो ने अभी इस बात का खुलासा भी नहीं किया है कि इस सीरीज़ में कंपनी की ओर से कितने स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 22 फरवरी को कंपनी OPPO Find X2 के साथ ही Find X2 Pro स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगी। ओपो ने लॉन्च टीज़र में Uncover The Ultimate टैगलाईन का यूज़ किया है जो दर्शाता है कि फाइंड एक्स सीरीज़ के ये स्मार्टफोन हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर फ्लैगशिप सेग्मेंट में ही एंट्री लेंगे।

ऐसी होगी लुक
OPPO Find X2 के डिजाईन की बात करें तो लीक में सामने आई फोटो के अनुसार इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। लेकिन यह कैमरा सेटअप आज तक सामने आए सभी मोबाइल्स से अलग है। OPPO ने इस फोन का रियर कैमरा सेटअप Semi Circle यानि कि ‘अर्ध गोलाकर’ शेप में बनाया है। पहली झलक में यह किसी चांद जैसा प्रतीत हो रहा है। इस सेटअप में बाईं ओर सबसे पहले फ्लैश लाईट लगी हुई है जिसके बाद गोल शेप में दाईं ओर बढ़ते हुए तीन सेंसर लगे हुए हैं। फोन के बैक पैनल पर बने कैमरा सेटअप के उपर भी चंद्रमा जैसी आकृति बनी हुई है। हो सकता है कि यह चांद जैसी शेप नोटिफिकेशन्स आने पर शायद चमकती हो या किसी तरह का कलर रिफ्लेक्शन देती हो। इसके अलावा OPPO Find X2 के बैक पैनल पर अन्य कोई भी सेंसर या लोगो नहीं लगा हुआ है।
फोन के फ्रंट पैनल पर आएं तो फुलव्यू डिसप्ले दी गई है। ओपो फाइंड एक्स2 की डिसप्ले पर किसी तरह की कोई नॉच नज़र नहीं आ रही है। फोन के उपरी पैनल पर पॉप-अप मैक्नेज़िम नज़र आ रहा है। उम्मीद है कि यहां दो सेल्फी कैमरा यानि डुअल पॉप-अप कैमरा सेटअप फिट होगा। OPPO Find X2 राउंड ऐज़ेज पर बना हुआ है। फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईपी सी पोर्ट दिया गया है। इस पोर्ट के दोनों ओर स्पीकर मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर लगा हुआ है वहीं बाएं पैनल पर पावर बटन मौजूद है।
Oppo Find X2
रिपोर्ट्स के अनुसार Find X2 ओपो का 5G स्मार्टफोन होगा। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 पर लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Fined X2 में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले देखने को मिल सकती है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि इस फोन में 65वॉट की फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी दी जाएगी।
Oppo Find X2 में All Pixel Omni-directional PDAF फीचर देखने को मिल सकता है। बता दें कि इस टेक्नॉलजी की खास बात है कि यह वर्चुअल और हॉरिजॉन्टल डायरेक्शन्स से पैटर्न चेंज को डिटेक्ट करता है। बताया जा रहा है कि यह फोन के लो लाइट परफॉर्मेंस और फोकस को काफी तेज बना देगा। वहीं कुछ लीक्स में अंदाजा लगाया जा रहा है कि ओपो अपने इस फोन को इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च कर सकती है। बहरहाल Oppo Find X2 की अन्य जानकारियों को इंतजार किया जा रहा है।





















