
पॉप्युलर स्मार्टफोन कंपनी OPPO के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन Find X3 Pro को लेकर काफी जानकारी सामने आ रही है, जिसे लेकर यूजर्स में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अगले महीने यानी मार्च में इस पावरफुल फोन Oppo Find X3 Pro लॉन्च कर देगी। वहीं, अब लॉन्च से पहले ही इस मोबाइल की सभी स्पेसिफिकेशंस एक रिपोर्ट में सामने आ गई है, जिसे जानने के बाद यूजर्स का क्रेज इस फोन को लेकर काफी बढ़ा गया है। आइए आगे आपको ओपो के इस अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं सबकुछ।
फोन को लेकर सामने आई नई जानकारी से पहले आपको बता दें कि कंपनी पहले ही बता चुकी है कि Find X3 Pro नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC के साथ आएगा। वहीं, फोन नए कलर मैनेजमेंट सिस्टम के साथ 10-बिट कलर रिप्रोडक्शन सपोर्ट से लैस होगा। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि कंपनी फाइंड एक्स 3 प्रो के साथ ही फाइंड एक्स 3 को पेश कर सकती है। इसे भी पढ़ें: इंडिया का पहला 1000+ चिपसेट वाला 5G फोन OPPO Reno5 Pro लॉन्च, 65वॉट फास्ट चार्जिंग से है लैस
स्पेसिफिकेशन्स
दरअसल, OPPO Find X3 Pro को क्लाउड टेस्टिंग प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर PEEM00 के साथ स्पॉट किया गया था, जहां फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। लीक के अनुसार, ओपो फाइंड एक्स 3 प्रो एक 2K डिसप्ले, 1,440 X 3,216 पिक्सल रिजोल्यूशन और 10Hz से 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। हाल ही में सामने आई लीक में बताया गया था कि फोन में 6.67-इंच के ओएलईडी पैनल होगा। इसके अलावा हैंडसेट को स्नैपड्रैगन 888 5G SoC और एड्रिनो 660 GPU, 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। फोन एंडरॉयड 11-आधारित ColorOS 7.2 कस्टम स्किन पर कार्य करेगा।
कैमरा होगा खास
कैमरे की बात करें तो इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है। इसमें अल्ट्रावाइड लेंस भी है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है, जो 2x optical zoom के साथ है। इसमें 3MP का मैक्रो लेंस भी है, जो 25x zoom के साथ है। ओप्पो के इस फोन में OFILM लेंस है, जो सुपरजूम फीचर्स के साथ है। इसे भी पढ़ें: OPPO F19 और F19 Pro की इंडिया में एंट्री के खुले दरवाजे!, जानें कब होंगे लॉन्च
आईफोन जैसा होगा कैमरा
कुछ समय पहले पॉप्युलर टिप्स्टर Evan Blass ने जानकारी दी थी कि इसका रियर कैमरा डिजाइन iPhone 12 सीरीज के स्मार्टफोन्स से काफी इंस्पायर्ड होगा। इसके अलावा Oppo Find X3 Pro को ब्लू, ग्रे, वाइट के साथ ही डायमंड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

















