8जीबी रैम, पॉप-अप सेल्फी कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ आया OPPO K3, जानें क्या है कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/05/OPPO-K3-1.jpg

OPPO K3 स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही थी। वहीं, आज डिवाइस को चीन की मार्केट में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। चीनी बाजार के अलावा डिवाइस भारत या दूसरी मार्केट में कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

डिजाइन
अगर बा करें फोन की के डिजाइन की तो इसे पॉप-सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया गया है, जिससे यह फोन फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले के साथ आता है। डिसप्ले के तीन किनारें पूरी तरह से बेजल लेस हैं। वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। इस फोन में किसी भी तरह की कोई नॉच ​नहीं दी गई है। कंपनी ने अपने पहले फोन की तरह ही Oppo K3 को पॉप अप कैमरा सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। यह पॉप अप कैमरा फोन के सेंटर में है जो सेल्फी की कमांड देने पर ही फोन बॉडी से बाहर निकलता है।

कीमत
OPPO K3 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस तीन रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। डिवाइस के 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज की कीमत RMB 1,599 (लगभग रुपए ), 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज की कीमत RMB 1899 (लगभग 19,127रुपए) और 8जीबी रैम व 256जीबी के स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2299 (लगभग 23,149 रुपए) है। डिवाइस तीन कलर-Nebula Purple, Morning White और Secret Black ऑप्शन में पेश किया गया है। हैंडसेट चीन में आज से सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: 10,000 रुपए सस्ता हुआ OPPO R17 Pro, जानें क्या है नया प्राइस

Oppo K3 की स्पेसिफिकेशन्स
Oppo ने हैंडसेट में 6.5-इंच की एमोलेड डिसप्ले दी है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। इसके साथ ही यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ ओपो के यूजर इंटरफेस कलर ओएस 6.0 पर पेश किया गया है। वहीं कंपनी ने बताया है कि Oppo K3 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिया है जो कि 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लाक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर पर आधारित है। इसे भी पढ़ें: 4,020एमएएच बैटरी और 48-एमपी कैमरे के साथ OPPO A9X लॉन्च
Oppo K3 में 6जीबी रैम व 8जीबी रैम के साथ 64जीबी, 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, Oppo K3 में गेम बूस्ट 2.0 फीचर दिया गया है जो गेमिंग के शौकीन लोगों को लैग फ्री व स्मूथ परफार्मेंस देगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए Oppo K3 में 16-मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा सेंसर है। इसके अलावा ओपो ने K3 में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट दिया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,765एमएएच की बैटरी दी गई है।