64MP की रेस में शाओमी को हराने आया Oppo K5, क्या मिलने वाली है Redmi Note 8 Pro को टक्कर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/10/OPPO-K5.jpg

Oppo ने आज चीन की मार्केट में Reno Ace के साथ ही K5 नाम के नए स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। K5 ग्रेडिएंट बैकपैनल और 3डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। यह स्मार्टफोन कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए K3 फोन का ही अपग्रेडेड वेरिएंट है। आइए आगे इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आपको देते हैं।

कीमत

OPPO K5 को भी Reno Ace की तरह ही तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,899 (लगभग 18,000 रुपए), 8GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत RMB 2,099 (लगभग 20,000 रुपए) और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2,499 (लगभग 24,000 रुपए) है। इस हैंडसेट को कंपनी ने तीन कलर– Green, Blue और White ऑप्शन में पेश किया है। वहीं, डिवाइस चीन में 17 अक्टूबर से सेल किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन Reno Ace हुआ लॉन्च, सबसे ताकतवर प्रोसेसर और 12जीबी रैम से है लैस
स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) OLED डिसप्ले है जो वॉटर ड्रॉप नॉच और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इसके साथ ही इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर व परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए गेम बूस्ट 2.0 दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO K5 में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें सैमसंग का GW1 64MP (f/1.8) प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ ही इसमें 8-मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस 119-डिग्री फिल्ड-ऑफ व्यू, 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसिंग यूनिट औ 2-मेगापिक्सल मेक्रो लेंस है। वहीं, फोन के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने फोन में 4,000mAh की बैटरी 30W चार्जिंग तकनीक के साथ पेश की है। इसके अलावा OPPO K5 एंडरॉयड 9 पाई बेस्ड ColorOS 6 पर कार्य करता है।