12GB RAM के साथ OPPO K9 Pro लॉन्च, 60W Super Flash तकनीक से सिर्फ 16 मिनट में बैटरी होगी 50% चार्ज

Join Us icon

OPPO ने टेक मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया मोबाइल फोन OPPO K9 Pro लॉन्च किया है। यह ओपो फोन फिलहाल कंपनी की होम मार्केट चीन में ही उतारा गया है जो आने वाले दिनों अन्य बाजारों में भी एंट्री लेगा। ओपो के9 प्रो स्मार्टफोन 120Hz डिसप्ले, 12GB RAM, Dimensity 1200 चिपसेट, 16MP Selfie और 64MP Rear Camera के साथ ही 60W Super Flash Charge तकनीक सपोर्ट करता है।

OPPO K9 Pro Price

सबसे पहले ओपो के9 की कीमत की ही बात करें तो यह मोबाइल फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। OPPO K9 Pro का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया नहीं जा सकता है।

OPPO K9 Pro launched with Dimensity 1200 12gb ram 60W Super Flash Charge Specs Price

OPPO K9 Pro के 8GB RAM + 128GB storage वेरिएंट को कंपनी की ओर से 2199 युआन में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 25,000 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के 12GB RAM + 256GB storage वेरिएंट को 2699 युआन प्राइस टैग के साथ भारत में उतारा गया है तथा यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 30,500 रुपये के करीब है। यह भी पढ़ें : 1 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा 50MP Camera वाला यह सस्ता OPPO Mobile, अमेज़न पर होगी सेल

OPPO K9 Pro feature – specs

ओपो के9 प्रो को कंपनी की ओर से 6.43 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो पंच-होल डिजाईन पर बनी है। फोन की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेपलिंग रेट सपोर्ट करती है। OPPO K9 Pro एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 11 पर लॉन्च हुआ है जो मीडियाटेक डिमेन्सिटी 1200 चिपसेट पर रन करता है। यह ओपो मोबाइल UFS 3.1 storage तकनीक सपोर्ट करता है।

OPPO K9 Pro launched with Dimensity 1200 12gb ram 60W Super Flash Charge Specs Price

फोटोग्राफी के लिए OPPO K9 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ओपो फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OPPO K9 Pro launched with Dimensity 1200 12gb ram 60W Super Flash Charge Specs Price

OPPO K9 Pro डुअल सिम फोन है जो डुअल मोड 5जी पर काम करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 3.5एमएम जैक और एनएफसी जैसे ऑप्शन्स दिए गए है। सिक्योरिटी के लिए जहां ओपो के9 प्रो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 65वॉट फ्लैश चार्ज तकनीक सपोर्ट करता है जो सिर्फ 16 मिनट में ही बैटरी को 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here