Oppo पेश करने वाला चारों साइड कर्व्ड डिजाइन वाला स्मार्टफोन, पेटेंट हुआ लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/10/Oppo-New-phone.jpg

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने हाल ही में चीन की मार्केट में Reno Ace को 65वॉट सुपर VOOC फास्ट चार्ज 2.0 टेक्नॉलजी के साथ पेश किया था। वहीं, अब लग रहा है कि कंपनी अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को चारों ओर कर्व्ड साइड ऐज के डिसप्ले डिजाइन के साथ पेश कर सकती है। इस पेटेंट में देखा गया स्मार्टफोन स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 100 प्रतिशत से ज्यादा होगा।

इस पेटेंट को सबसे पहले LetsGoDigital पर स्पॉट किया गया है, जहां फोन के रेंडर के बेस्ड पर इमेज भी देखने को मिली है। पेटेंट में यह भी बताया गया है कि इस चार साइड घुमावदार डिवाइस में इन-डिस्प्ले लाइट सेंसर शामिल होगा। डिवाइस के अंदर एक इंफ्रारेड एमिटर और रिसीवर भी होगा। कॉन्सेप्ट रेंडर Xiaomi Mi MIX 4 के समान दिखता है, जिसमें चारों तरफ घुमावदार किनारे हो सकते हैं। ओप्पो से उम्मीद की जा रही है कि वह पहले विवो नेक्स 3 पर देखे गए अपने वॉटरफॉल स्क्रीन सॉल्यूशन का इस्तेमाल करके इस डिज़ाइन को हासिल कर सकती है। इसे भी पढ़ें: 5000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ 4 रियर कैमरे वाला OPPO A11

रेंडर में सामने आया है कि फोन के फ्रंट में कोई सेल्फी कैमरा नहीं होगा और कर्व्ड डिजाइन होने के कारण किसी प्रकार को कोई पॉप-अप कैमरा भी नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मदी की जा रही है कि कंपनी इस फोन में इन-डिसप्ले कैमरा दे सकती है। इसे भी पढ़ें: 64MP की रेस में शाओमी को हराने आया Oppo K5, क्या मिलने वाली है Redmi Note 8 Pro को टक्कर

गौरतलब है कि OPPO ने कुछ दिन पहले ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘ए सीरीज़’ के तहत नया स्मार्टफोन उतारा है। कंपनी की ओर से इस फोन का नाम OPPO A11 रखा गया है जिसमें चीनी मार्केट में दस्तक दी है। क्वॉड रियर कैमरे से लैस इस स्मार्टफोन को पिछले महीने इंडिया में लॉन्च हुए OPPO A5 2020 का ही रिब्रांडिड वर्ज़न बताया जा रहा है, लेकिन OPPO A11 के कैमरा सेंसर भारत में लॉन्च हुए स्मार्टफोन के अलग है। OPPO A11 चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो चुका है तथा फोन की सेल 17 अक्टूबर से होगी।

OPPO A11 को चीन में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन की कीमत 1499 युआन है जो भारतीय करंसी अनुसार 15,000 रुपये के करीब है। OPPO A11 को चीन में फ्लो क्लाउड वाईट और लेक लाइट ग्रीन कलर में लॉन्च किया गया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार OPPO A11 के लॉन्च आफर के तहत कंपनी इसी कीमत पर एन6 ब्लूटूथ स्पीकर भी साथ दे रही है।