क्वाड कैमरा सेटअप और 4,880mAh बैटरी के साथ टेना पर स्पॉट हुआ Oppo PDAM10 स्मार्टफोन

चीन की सर्टिफिकेशन साइट टेना पर ओप्पो के नए फोन Oppo PDAM10 को स्पॉट किया गया है। यह फोन Oppo A91 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट माना जा रहा है। वहीं, अगर बात करें PDAM10 की तो इसे टेना वेबसाइट पर 18 मार्च को देखा गया था। इस लिस्टिंग में फोन कई जानकारी सामने आई है।
टेना के अनुसार Oppo PDAM10 में 6.5-इंच फुल-एचडी+ (1080×2,400 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है। अगर बात करें फोन के डायमेंशन की तो यह 162mmx75.5mmx8.9mm होगा। वहीं, लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2GHz होगी। इसके साथ ही फोन में 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज होगी।
इसकी स्टोरेज को माइक्रोसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। वहीं, फोन एंडरॉयड 10 पर कार्य करेगा। साथ ही Oppo PADM10 में पावर बैकअप के लिए 4,880mAh बैटरी होगी। अपकमिंग Oppo PDAM10 फोन में क्वाड कैमरा सेटअप होगा। वहीं, फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। रियर कैमरा सेटअप में 12-मेगापिक्सल कैमरा, 8-मेगापिक्सल और दो 2-मेगापिक्सल कैमरा होंगे। इसे भी पढ़ें: Oppo Reno Ace 2 की फोटो आई सामने, क्वॉड रियर कैमरे के साथ OnePlus 7T जैसे डिजाईन पर होगा लॉन्च
Oppo PDAM10 को लेकर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपनी ए-सीरीज मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज के अंदर पेश किया जाएगा। हाल ही में Oppo A12 और Oppo A12e को कई वेबसाइट पर देखा गया था। वेबसाइट आईएमडीए सर्टिफिकेशन साइट पर Oppo A12 को लिस्ट किया गया था। वेबसाइट पर इस फोन का मॉडल नंबर OPPO CPH2083 देखा गया था।है। वहीं, CPH2083 मॉडल नंबर यानी Oppo A12e को भी आईएमडीए पर देखा गया था।
बता दें कि हाल ही में 91मोबाइल्स का ओपो ए12ई से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी मिली थी कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। OPPO A12e एक लो बजट डिवाइस होगा इस फोन की कीमत 10,000 रुपए से कम हो सकती है। यह फोन डुअल रियर कैमरे के साथ ही बड़ी बैटरी से लैस होगा और वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। OPPO की ओर से इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी बेचा जाए जाएगा। इसे भी पढ़ें: 12जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 865 वाले 5G फोन OPPO Find X2 और Find X2 Pro अगले महीने हो सकते हैं इंडिया में लॉन्च
OPPO A12e की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हमें मिली सूचना के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.2 इंच की आईपीएस एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का डायमेंशन 156.2×75.6×8.2एमएम होगा और वज़न 170ग्राम होगा। ओपो इस फोन को तीन कलर वेरिएंट्स में बाजार में उतारेगी जिनमें ब्लैक, पर्पल और रेड कलर शामिल होंगे। अन्य स्पेक्स की बात करें तो ओपो ए12ई एंडरॉयड ओएस पर लॉन्च होगा और कलरओएस पर काम करेगा।