
OPPO ने पिछले साल अक्टूबर महीने में अपनी ‘रेनो सीरीज़’ के तहत Reno Ace स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन उस वक्त दुनिया का पहला 65 वॉट चार्जिंग टेक्नोलॉजी वाला फोन था जिसमें फोन की बैटरी को 25 मिनट में ही 75 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। ओपो रेनो ऐस की सफलता के कुछ महीनों बाद अब कंपनी अपनी रेनो सीरीज़ को बढ़ाने की तैयारी में नज़र आ रही है। एक लीक में ओपो रेनो सीरीज़ के नए फोन की फोटो को शेयर किया गया है जिसका नाम Oppo Reno Ace 2 बताया जा रहा है। इस लीक के बाद फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है।
Oppo Reno Ace 2 की इस फोटो को प्रसिद्ध टिपस्टर स्लैशलीक द्वारा शेयर किया गया है। शेयर की गई फोटो में फोन का बैक पैनल दिखाया गया है जिससे रेनो ऐस2 के रियर कैमरा सेटअप की जानकारी मिली है। फोन में फोन को ब्लू कलर में दिखाया गया है। Oppo Reno Ace2 के बैक पैनल पर राउंड शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें चार कैमरा सेंसर नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि ऐसा ही कैमरा सेटअप OnePlus 7T में देखने को मिला था। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर दिया गया है तथा लोवर पैनल पर बीच में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट तथा उसके दोनों ओर स्पीकर नज़र आया है।
OPPO Reno Ace
OPPO Reno Ace की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। ओपो अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा है, जिसमें स्क्रीन पर टच करते ही यह अनलॉक हो जाएगा। OPPO Reno Ace को एंडरॉयड 9 पाई से लैस है जो 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर रन करता है।
फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno Ace में क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट है। फोन के बैक पैनल पर पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाईड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Reno Ace में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। OPPO Reno Ace 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक से लैस है तथा इस फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।
31 मार्च को लॉन्च होगा वीवो का नया 5G फोन Vivo S6, मीड बजट में होगा लॉन्च
इस फोन को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसी तरह रेनो ऐस का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा सबसे बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं Oppo Reno Ace2 कब तक बाजार में आएगा इसके लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।





















