
लगातार चर्चा में रहने के बाद स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो ने आखिरकार अपने नए फोटोग्राफी सेंट्रिंक स्मार्टफोन आर11 को पेश कर दिया है। अपने पावरफुल डुअल रियर कैमरे के वजह से लॉन्च से पहले ही यह फोन टेक वर्ल्ड में छा चुका है। कंपनी की ओर से इसे अभी चीनी बाजार में उतारा गया है, जिसके जल्द ही भारत आने की उम्मीद है।
शाओमी रेडमी 5 की फोटोज़ आई सामनें
ओपो आर11 के स्पेसिफिकेशन्स की बात आती है तो सबसे पहले इसके कैमरा सेग्मेंट का ही जिक्र होता है। इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 20-मेगापिक्सल और 16-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। जो 2एक्स आॅप्टिकल ज़ूम के साथ ही र्पोटरेट मोड से लैस है। वहीं सेल्फी लवर्स के लिए इस फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
कंपनी की ओर से इस फोन को मेटल बॉडी पर पेश किया गया है, जो 5.5-इंच की एमोलेड स्क्रीन से लैस है। यह फोन कलर ओएस आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर कार्य करता है। फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
शाओमी रेडमी 4 बनाम यू यूरेका ब्लैक, क्या शाओमी की चुनौती से पार पाएगा यू का यह फोन
बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 2,900एमएएच की बैटरी दी गई है। ओपो आर11 गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में आगामी 10 जून से चीन में पहली सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी की ओर से फोन की कीमत का खुलासा भी 10 जून को ही किया जाएगा। हालांकि टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फोन भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 30,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा।


















