[Exclusive] OPPO Reno 10 सीरीज जुलाई में आएगा इंडिया, जानें डिटेल

oppo reno 10 reno 10 pro and reno 10 plus price in india leaked with launch timeline
Highlights

  • OPPO Reno 10 सीरीज का इंडिया लॉन्च जुलाई में होगा।
  • इंडिया में लॉन्च होने वील रेनो 10 सीरीज के चिपसेट चीनी वेरिएंट से होंगे अलग।
  • सीरीज में Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ हो सकते हैं लॉन्च

OPPO Reno 10 Series मई महीने में चाइना में लॉन्च की जा चुकी है, जिसके बाद इस फोन के इंडिया लॉन्च की खबर है। वहीं, अब 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स से एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि कंपनी अपनी नई रेनो 10 सीरीज को जुलाई महीने में इंडिया में लॉन्च कर देगी। वहीं सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि भारत में बिकने वाले ये ओपो मोबाइल प्रोसेसर और कैमरा के मामले में चीनी मॉडल से काफी अलग होंगे।

ओपो रेनो 10 सीरीज इंडिया लॉन्च टाइमलाइन

हमें मिली जानकारी के अनुसार कंपनी की नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ शामिल होंगे जो जुलाई में इंडिया में लॉन्च होंगे। फिलहाल कोई पुख्ता लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है कि यह महीने के शुरूआती सप्ताह में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा खबर है कि कंपनी इसी महीने ओपो रेनो 10 सीरीज इंडिया लॉन्च को टीज करना भी शुरू कर देगी।

चीनी वेरिएंट से अलग होगा Reno 10 इंडियन वेरिएंट

रिपोर्ट्स का मानें तो OPPO Reno 10 स्मार्टफोन को इंडिया में चीनी वेरिएंट से अलग प्रोसेसर, डिजाइन और कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, इसके अलावा अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

OPPO Reno 10 सीरीज डिटेल लीक

  • इस फोन को ब्लैक, ब्लू, पर्पल कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।
  • OPPO Reno 10 को इंडिया में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। वहीं, चीन में
  • यह फोन Snapdragon 778G SoC के साथ आया है।
  • इसके अलावा Reno 10 Pro MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट और Reno 10 Pro+ Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इन्हीं चिपसेट के साथ ये फोन चीन में आ चुके हैं।
  • इसके अलावा OPPO Reno 10 सीरीज के सभी फोन्स में टेलीफोटो लेंस हो सकता है।
  • वहीं, Reno 10 Pro+ चीन में लॉन्च हो चुके वेरिएंट जैसा ही हो सकता है। हालांकि, Reno 10 Pro और Reno 10 में अलग कैमरा डिजाइन दिए जा सकते हैं।
  • इसके अलावा OPPO Reno 10 Pro+ में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Reno 10 और Reno 10 Pro में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।
  • इसके अलावा रेनो 10 सीरीज के बाकि स्पेसिफिकेशन्स चीनी मॉडल जैसी ही देखने को मिल सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here