OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro इंडिया लॉन्च डेट हुई अनाउंस, इस दिन भारत में लॉन्च होंगे ये स्टाइलिश कैमरा फोन

Join Us icon

ओपो ने जब से अनाउंस किया है कि वह भारत में अपनी नई ‘रेनो 13’ सीरीज को लाने वाली है तब से ही मोबाइल यूजर्स इनका इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज कंपनी ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए सीरीज लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro 9 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होंगे।

OPPO Reno 13 Series इंडिया लॉन्च डेट

ओपो रेनो 13 सीरीज भारत में 9 जनवरी 2025 को लॉन्च होगी। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro 9 जनवरी को भारतीय बाजार में पेश हो जाएंगे और इनकी कीमत तथा सेल डेट से पर्दा उठा दिया जाएगा। कंपनी वेबसाइट पर दोनों स्मार्टफोंस का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां फोन डिटेल्स देखी जा सकती है।

OPPO Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.83″ 1.5K 120Hz AMOLED Screen
  • MediaTek Dimensity 8350
  • 16GB RAM + 1TB Storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 5,800mAh Battery
  • 80W Super Flash Charge
  • 50W Wireless Charging

प्राइस : चाइना में रेनो 13 प्रो को 12जीबी रैम और 16जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 256जीबी, 512जीबी और 1टीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इंडियन करंसी अनुसार Reno 13 Pro की कीमत तकरीबन 39,500 रुपये से शुरू होकर 52,350 रुपये तक जाती है।

डिस्प्ले : ओपो रेनो 13 प्रो में 6.83-इंच की 1.5के ​डिस्प्ले पर दी गई है। यह कर्व्ड ओएलईडी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग, 1200nits ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

परफॉर्मेंस : यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15.0 पर काम करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए फोन के चाइना मॉडल में 3.35GHz क्लॉक स्पीड वाला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

बैक कैमरा : यह ओपो मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल आईएमएक्स890 मेन सेंसर, एफ/2.8 अपर्चर और 50 मेगापिक्सल 3.5एक्स पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है।

फ्रंट कैमरा : OPPO Reno 13 Pro फोन 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। यह सैमसंग जेएन5 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है। इससे 4K/60fps वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 13 प्रो में 5,800एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 80वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी तथा 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

OPPO Reno 13 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.59″ 1.5K UHD AMOLED Screen
  • MediaTek Dimensity 8350
  • 16GB RAM + 1TB Storage
  • 50MP Back Camera
  • 50MP Front Camera
  • 5,600mAh Battery
  • 80W Super Flash Charge

प्राइस : रेनो 13 5जी फोन चीन में 12GB RAM और 16GB RAM के साथ कुल 5 वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 31,400 रुपये से शुरू होगा 44,190 रुपये तक जाती है।

डिस्प्ले : ओपो रेनो 13 5जी फोन में 2760 x 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5के अल्ट्रा हाई डेफिनेशन ​डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो ऐमोलेड पैनल पर बनी है। इस डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सेंपलिंग रेट, 1200nits ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

परफॉर्मेंस : OPPO Reno 13 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 15.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8350 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसमें 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले Arm Cortex-A715 और Cortex-A510 कोर शामिल हैं। इस मोबाइल चिपसेट में MediaTek NPU 780 AI भी मौजूद है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony OIS मेन सेंसर मौजूद है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 13 5जी फोन 5,600एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस ओपो मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

उम्मीद कर सकते हैं कि Reno 13 और Reno 13 Pro 5G फोन चीन में जिन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च हुआ है, इंडिया में भी उन्हीं डिटेल्स के साथ आएगा।

OPPO Reno13 Pro Price
Rs. 39,599
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here