Oppo Reno 14 5G को मिला TDRA और NBTC सर्टिफिकेशन, जल्द लॉन्च की उम्मीद

Join Us icon
Highlights

  • ओप्पो को नए मॉडल CPH2737 को मिला NBTC और TDRA सर्टिफिकेशन।
  • ओप्पो के इस मॉडल का नाम है Oppo Reno 14 5G।
  • यह फोन जल्द हो सकता है भारतीय बाजार में लॉन्च।

Oppo एक नया फोन लॉन्च करने की तैयार कर रहा है। एक्सपर्टपिक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन का मॉडल नंबर CPH2737 है, जिसे कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स जैसे TUV Rheinland, GCF, BIS (भारत), EEC (यूरोप), IMDA (सिंगापुर) और SDPPI (इंडोनेशिया) से मंजूरी प्राप्त कर चुका है। आज यह फोन UAE के TDRA और थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन डेटाबेस में दिखा है। इस सर्टिफिकेशन से फोन के नाम का पता चला है, जिसका नाम Oppo Reno 14 5G होगा। इस महीने की शुरुआत में Oppo ने चीन में Reno 14 और Reno 14 Pro लॉन्च किए थे। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Reno 14 सीरीज भारत में जुलाई के पहले हफ्ते में लॉन्च हो सकती है। कई सर्टिफिकेशन प्राप्त करने के साथ ऐसा लगता है कि Reno 14 जल्द लॉन्च होगा।

Oppo Reno 14 5G का नाम कई सर्टिफिकेशन में 

Oppo Reno 14 5G

  • Oppo CPH2737 स्मार्टफोन को TDRA, NBTC, TUV, GCF, BIS, EEC, IMDA और SDPPI सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स से मंजूरी मिली है।
  • यह फोन आयात और निर्यात डेटाबेस में भी दिखा है। इनमें से TDRA और NBTC लिस्टिंग्स ने कन्फर्म किया कि बाजार में इसका नाम Oppo Reno 14 5G होगा।
  • TUV सर्टिफिकेशन से पता चला है कि यह फोन 80W चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है। हालांकि अन्य लिस्टिंग्स में इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं है।

Oppo Reno 14 5G के स्पेसिफिकेशन

ग्लोबल Reno 14 में वही स्पेसिफिकेशन्स हो सकते हैं जो इसके चीनी वर्जन में हैं। चीनी वर्जन का स्पेसिफिकेशंस कुछ इस तरह हैः

  • डिस्प्ले: फोन में 6.59-इंच OLED, 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित ColorOS 15 पर रन करता है।
  • कैमरा: फोन के फ्रंट में 50-मेगापिक्सल कैमरा (ऑटोफोकस के साथ) है, वहीं फोन के रियर पैनल पर 50-मेगापिक्सल (OIS) + 8-मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) + 50-मेगापिक्सल (3.5x पेरिस्कोप, OIS) ट्रिपल कैमरा सेटअप है।
  • प्रोसेसर: कंपनी ने इसमें Dimensity 8350 चिपसेट का इस्तेमाल किया है।
  • बैटरी: फोन में 6,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग सपोर्ट है।
  • रैम और स्टोरेज: चीन में 16GB LPDDR4x रैम और 1TB UFS 3.1 स्टोरेज तक उपलब्ध।

Reno 14, Oppo Reno 13 का सक्सेसर होगा, जो इस साल की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ था। Reno 13 में 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) + 2-मेगापिक्सल (डेप्थ) ट्रिपल कैमरा था। Reno 14 में फोटोग्राफी में काफी सुधार की उम्मीद है, खासकर इसके 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस के साथ।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here