Dimensity 8450 चिपसेट के साथ हो सकती है Oppo Reno 14 Pro की एंट्री, लीक हुई जानकारी

Oppo अपनी अगली Reno सीरीज सीरीज जल्द लेकर आ सकता है इसमें Reno 14 और Reno 14 Pro जैसे दो फोंस आएंगे। सबसे पहले इन्हें चीन में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, पिछले हफ्ते एक अपकमिंग स्मार्टफोन को Geekbench पर स्पॉट किया गया था। जिसका मॉडल नंबर PKZ110 है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यही फोन मार्केट में Oppo Reno 14 Pro के नाम से एंट्री लेगा। इसे लेकर खबर है कि इसमें Dimensity 8450 मिल सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Oppo Reno 14 Pro चिपसेट (लीक)
- Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन में MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर दिखाई दिया था, लेकिन पॉपुलर टिप्स्टर Digital Chat Station (DCS) का दावा है कि असल में यह फोन लेटेस्ट Dimensity 8450 चिपसेट के साथ आएगा।
- लीक के अनुसार, Dimensity 8450 और Dimensity 8400 में हार्डवेयर के स्तर पर CPU और GPU कोर समान हैं, लेकिन D8450 में बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस और तेज रिस्पॉन्स की उम्मीद की जा रही है। इसका श्रेय नए और अपग्रेडेड StarSpeed Engine को दिया जा रहा है, जो पहले के MediaTek चिप्स में देखे गए इंप्रूवमेंट्स से मेल खाता है।
Oppo Reno 14 सीरीज संभावित खूबियां
- रिपोर्ट्स के अनुसार, Reno 14 और Reno 14 Pro में इस बार कर्व्ड डिस्प्ले की जगह फ्लैट स्क्रीन डिजाइन देखने को मिल सकता है।
- डिस्प्ले का साइज और रिजॉल्यूशन पिछली Reno 13 सीरीज जैसा ही रह सकता है।
- खास बात ये है कि Reno 14 सीरीज में पेरिस्कोप कैमरा शामिल किया जा सकता है, जो संभवतः केवल Pro वैरियंट तक सीमित हो सकता है।
- पावर बैकअप के मामले में फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
- पुराने लीक में फोन की डिजाइन को लेकर दावा किया गया है कि इसमें iPhone Pro जैसे स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल और मेटल एल्युमिनियम फ्रेम दिया जा सकता है।
Oppo Reno 14 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)
Oppo Reno 14 सीरीज को लेकर माना जा रहा है कि इसे मई के अंत तक चीन में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले MediaTek भी अपने नए Dimensity 8450 प्रोसेसर से पर्दा उठा सकता है।