लॉन्च से पहले Oppo Reno 15C का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस आए सामने, China Telecom पर हुआ लिस्ट

Oppo चीन में अपनी Reno 15 सीरीज को विस्तार देने वाला है। इसमें Oppo Reno 15C लॉन्च होगा। इसे लेकर पहले भी ब्रांड ने पुष्टि की है। वहीं, लॉन्च से पहले स्मार्टफोन China Telecom की वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। जिसमें इसके डिजाइन, फीचर्स और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की अहम जानकारी सामने आई है। यही नहीं फोन कब उपलब्ध होगा यह डिटेल्स भी दी गई है।
चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग के अनुसार Oppo Reno 15C का मॉडल नंबर PMD110 है। यह एक 5G-सपोर्टेड मॉडल के रूप में मार्केट में आने वाला है। फोन में 6.59-इंच का FHD+ (2760×1256) रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। इसका डायमेंशन 158×74.83×7.77mm और वजन 197 ग्राम बताया गया है। डिवाइस का फ्रेम अलुमिनियम अलॉय से बना मिलेगा। जो इसे प्रीमियम लुक में दर्शा रहा है।
प्रोसेसर सेक्शन में “SM7750” की जानकारी है, जो Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलने का संकेत है यह 2.8GHz क्लॉक स्पीड के साथ आता है। जिससे बेहतर परफॉरमेंस और पावर एफिशिएंसी मिल सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 16 मिलने की बात सामने आई है।
स्टोरेज ऑप्शंस में फोन 12GB RAM + 256GB तथा 12GB RAM + 512GB स्टोरेज में दिखाया गया है। कलर ऑप्शंस में Aurora Blue, Academy Blue और Starlight Bow शामिल हो सकते हैं।
डिजाइन में छोटा-सा बदलाव भी देखने को मिला है। Reno 15 और 15 Pro में LED फ्लैश तीसरे कैमरा कटआउट के ऊपर है और ‘Reno AI Camera’ टेक्स्ट नीचे दिया गया है। जबकि Reno 15C में यह अलग है इसमें LED फ्लैश नीचे और AI Camera टेक्स्ट ऊपर रखा गया है। कैमरा मॉड्यूल का यह छोटा बदलाव नए मॉडल को अलग करता है।
कैमरों की बात करें तो Oppo Reno 15C फोन में 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो लंबा बैकअप दे सकती है।
कनेक्टिविटी के मामले में Oppo Reno 15C Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB OTG (U-disk mode) को सपोर्ट कर सकता है। यहां USB Type-C (USB 2.0 HS) पोर्ट मिलने की जानकारी भी है। नेटवर्क सपोर्ट में GSM, WCDMA, LTE और 5G बैंड्स का जिक्र है।
यह भी China Telecom लिस्टिंग में सामने आ गया है कि आने वाले 19 दिसंबर 2025 से Oppo Reno 15C खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि देखना होगा की ब्रांड इसे कब कंफर्म करता है।
Reno 15c उन लोगों के लिए हो सकता है जो अच्छा डिजाइन, स्मूथ परफॉरमेंस और कैमरा चाहते हैं। इसका मुकाबला मिड रेंज में संभावित तौर पर Vivo V60e, Xiaomi 14 Civi और Honor 200 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। यदि आप चीन में हैं और नया डिवाइस ढूंढ रहे हैं तो Reno 15c अच्छा विकल्प बन सकता है। इसलिए फोन का इंतजार कर सकते हैं। लॉन्च होने पर हम आपको इसकी फुल डिटेल्स देंगे।